जीयनपुर पुलिस ने तमंचे के साथ चोर को किया गिरफ्तार चोरी के आभूषण बरामद ।
जीयनपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी लाखों रुपये के आभूषण के साथ चोर को किया
गिरफ्तार।
( मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में 5 दिन पूर्व लाटघाट बाजार के खाली मकान में हुई चोरी में लाटघाट चौकी इंचार्ज सौरभ कुमार सिंह ने एक चोर को तमंचे के साथ लाखों रुपये के चोरी के आभूषण के साथ किया गिरफ्तार एक चोर फरार।
जानकारी के अनुसार सावित्री वर्मा पत्नी शिवसागर वर्मा निवासी केशवपुर लाटघाट से खाली मकान में 5 दिन पूर्व गुरुवार की रात्रि में लाखों का आभूषण चोरी हो गया। जिसमें सावित्री वर्मा अपने परिवार के साथ गणपति पूजा के लिए मुंबई गई हुई थी। चोर ने खाली मकान का ताला तोड़कर घर में घुसकर उनके कीमती आभूषण व अन्य सामान लगभग 5 लाख रुपये कीमत के चोरी कर ली।
सावित्री वर्मा ने जीयनपुर कोतवाली पर अज्ञात चोर के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया। लाटघाट चौकी इंचार्ज सौरभ कुमार सिंह ने मुखबिर की सूचना पर पुलिस बल के साथ रविवार की रात्रि 7:30 बजे रजादेपुर चौराहा पर पहुंचे पुलिस को देख कर मनिकाडीह के रास्ते पर चोर भागने लगा पुलिस ने पीछा कर एक चोर को गिरफ्तार कर लिया जिसने अपना नाम सूरज सोनकर पुत्र बहादुर सोनकर उम्र करीब 21 साल निवासी काली चौरा पन्ना चौराहा बड़ी मस्जिद के पास थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर बताया वही उसके पास से एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस और एक बैग जिसमें चांदी का सिक्का 12, 4 तांबा का सिक्का,तीन अगुंठी,तांबे की एक करधन,दो पीस लटकन करधन, 12 पीस चांदी का सिक्का,तीन अंगूठी,4 बिछिया,एक हार डोरी लगा हुआ,दो लेडीज अंगूठी,1 जोड़ी कान का झुमका,1 जोड़ी कान का झुमकी,एक छोटा कछुआ,18 जोड़ी पायजेब,एक टप्स,एक लॉकेट,एक टेबलेट, मंगलसूत्र व अन्य चोरी के सामान को बरामद किया। वही उसका एक साथी नूर ए आलम पुत्र रहमत अली निवासी डाक बंगला रोड कस्बा दोहरीघाट थाना दोहरीघाट जनपद मऊ अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। जीयनपुर पुलिस को 5 दिन पूर्व हुई चोरी का आभूषण के साथ चोर को जीयनपुर थाने में आर्म एक्ट का मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में लाटघाट चौकी इंचार्ज सौरभ कुमार सिंह,धनंजय राय,संदीप कुमार,श्रीप्रकाश पांडेय सहित पुलिस के जवान शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment