प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगाए गए बूस्टर डोज।
आजादी का अमृत महोत्सव मुफ्त प्रिकाशन डोज महाअभियान का शुभारंभ।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी आजादी का अमृत महोत्सव मुफ्त प्रिकाशन डोज महाभियान का शुभारंभ रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़ और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीयनपुर का श्री गणेश ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा उर्फ पिंटू व स्थानीय पंचायत प्रकोष्ठ के संयोजक ज्ञानेंद्र मिश्रा ने फीता काटकर किया। अमृत महोत्सव मनाए प्रिकॉशन डोज लेकर जिम्मेदारी निभाए जैसे स्लोगन के साथ रविवार को महा अभियान की शुरुआत हुई। जीवन जीत का टीका सबको लगे उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार एक विशेष अभियान चला रही है। रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीयनपुर और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़ पर भी प्रिकॉशन डोज महा अभियान का फीता काटकर श्री गणेश करते हुए मनीष मिश्रा और स्थानीय पंचायत प्रकोष्ठ के संयोजक ज्ञानेंद्र मिश्रा ने कहा कि 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के समस्त नागरिकों को कोविड की प्रकाशन डोज नि:शुल्क लगाई जाएगी ऐसी सरकार ने व्यवस्था की है। कोविड-19 वैक्सीन की द्वितीय डोज प्राप्त होने के 6 माह अथवा 26 सप्ताह पूर्ण होने के पश्चात ही। प्रिकॉशन डोज लगाई जाएगी तथा कोविड वैक्सीन की प्रकाशन डोज हेतु पहली एवं दूसरी खुराक में प्रदान की गई वैक्सीन का ही उपयोग किया जाएगा। इस अवसर पर अजमतगढ़ प्रभारी डॉक्टर प्रदीप कुमार,डॉक्टर ममता राय व जीयनपुर स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर देवानंद यादव अपनी पूरी टीम के साथ उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि आप सब कोविड 19 का बूस्टर डोज,को वैक्सीन,कोविशिल्ड एवं 12 से 14 वर्ष के बच्चों, सभी का टीका उपलब्ध है। इस पर प्रमुख रूप से इस अवसर पर डॉ जमीर,बलदेव यादव,दीपक यादव,शमीम, सुषमा,रंजीता राय,भानु सिंह, गुलाब साहनी प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।
No comments:
Post a Comment