लड़की भगाने के आरोपित के घर कुर्की की नोटिस चस्पा।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के खांड गांव में नंदलाल भारती पुत्र मुसाफिर पर जीयनपुर कोतवाली में बहला-फुसलाकर लड़की भगाने का तीन माह पूर्व मुकदमा दर्ज हुआ था। मुकदमे के बाद से ही पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है। पर अभी तक यह घर नहीं लौटा,नहीं तो कोर्ट में सरेंडर किया। न्यायालय द्वारा आरोपित के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी किया गया। बावजूद इसके वह पुलिस पकड़ से दूर रहा। जीयनपुर पुलिस ने रविवार को आरोपित के मकान पर कुर्की की नोटिस चस्पा किया। इस संबंध में चौकी प्रभारी लाटघाट सौरभ सिंह ने बताया कि अब यदि यह हाजिर नहीं होता है तो इसके मकान की कुर्की होगी।
No comments:
Post a Comment