Saturday, July 9, 2022

राजस्व मामलों में पड़े शिकायती प्रार्थना पत्रों का त्वरित करे निस्तारण --अभिषेक सिंह

राजस्व मामलों में पड़े शिकायती प्रार्थना पत्रों का त्वरित करे निस्तारण::अभिषेक सिंह

11 शिकायती प्रार्थना पत्र पड़े 3 का मौके पर निस्तारण।

चार टीमें बनाकर गावों में भेजी गई।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन तहसीलदार सगड़ी अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें कुल 11 ग्यारह शिकायती प्रार्थना पत्र पढ़े जिसमें से मौके पर 3 का निस्तारण कर दिया गया एवं गांव में त्वरित निस्तारण के लिए पुलिस के साथ राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल की संयुक्त टीम बनाकर चार टीमें भेजी गयी। जिसमें अधिकतर मामले जमीन से संबंधित पाये गए जहां पर रास्ता नाली चक मार्ग पर कब्जा नवीन परती पर अतिक्रमण एवं चक पर दूसरे का कब्जा सहित दर्जनों मामले के लिए महीनों से फरियादी थाना समाधान दिवस का इंतजार कर रहे थे एवं राजस्व के मामले में पुलिस द्वारा हस्तक्षेप ना करने के कारण कईयों के मकान रुके हुए थे। हरैया गांव में रास्ता पर निर्माण किया जा रहा था एवं मेघइ खास में रास्ते को अवरुद्ध कर दिया गया था।आदि स्थानों पर टीम बनाकर भेजी गई। इस दौरान तहसीलदार सगड़ी अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि राजस्व के मामले में जो भी आवेदन थाना समाधान दिवस पर प्रस्तुत किए जाय उनका निस्तारण त्वरित गति से किया जाए एवं प्रार्थना पत्रों को किसी भी दशा में लंबित ना रखा जाए।जिससे कि आम लोग परेशान होकर थाना और तहसील का चक्कर न काटते रहे।यदि इस तरह के मामले में राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल द्वारा हीला हवाली की गई तो ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही साथ उन्होंने समस्त राजस्व निरीक्षकों को निर्देशित किया कि थाना समाधान दिवस पर जो भी कर्मचारी अनुपस्थित पाया जाएगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय सहित राजस्व निरीक्षक विनोद कुमार गुप्ता,राम सागर सोनी,मदन मोहन राय, श्रीकांत,अतुल राय,सोनू सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment