Saturday, July 9, 2022

एंजल बर्ड स्कूल में ‘सड़क सुरक्षा और प्लास्टिक बैन पर कार्यक्रम आयोजित हुआ।

एंजल बर्ड स्कूल में ‘सड़क सुरक्षा और प्लास्टिक बैन पर कार्यक्रम आयोजित हुआ।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में स्थित एक प्राईवेट स्कूल में एडमिनिस्ट्रेशन फजल खान ने छात्राओं को सड़क सुरक्षा संबंधी कानूनों एवं नियमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जीवन की रक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करना जरूरी है। विद्यालय की इंचार्ज जोफिशन मिर्जा ने छात्राओं से कहा की अपने परिवारों एवं आसपास के लोगों को यातायात नियमों एवं कानूनों के विषय में जागरूक करने तथा उनका पालन करने के लिए प्रेरित करने के लिए कहा। कार्यक्रम के बाद सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियम और प्लास्टिक बैन पर विद्यालय के एडमिनिस्ट्रेशन के भाषण दिया,कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही विद्यालय की इंचार्ज जोफिशन मिर्जा ने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं आज के जीवन की एक बहुत बड़ी चुनौती हैं।हमें इस चुनौती का सामना करने के लिए शुरुआत अपने परिवार से करनी चाहिए और सड़क सुरक्षा के सभी नियमों का पालन करना चाहिए।कार्यक्रम में मौजूद प्रशांत कुमार सिंह (डायरेक्टर),मोसुमी बिस्वास (प्रिंसिपल)फजल खान (एडमिनिस्ट्रेशन) जोफिशन मिर्जा (इंचार्ज) और अनीता चौरसिया (कोऑर्डिनेटर) मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment