Thursday, June 30, 2022

दुर्घटना में अधेड़ की इलाज के दौरान मौत मंचा कोहराम।

दुर्घटना में अधेड़ की इलाज के दौरान मौत मंचा कोहराम। 

मंगलवार की सुबह बाइक सवार ने मार दी थी टक्कर।

वाराणसी में चल रहा था इलाज।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बेरमा गांव निवासी जयराम यादव पुत्र झुनखून यादव उम्र 57 साल मंगलवार को सुबह अपने बहन के घर अमुआरी नारायनपुर गया हुआ था कि शौच करने के लिए सड़क पार कर रहा था कि इसी दौरान पीछे से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़ ले गए जहां से डाक्टरों ने रेफर कर दिया। जिला पर प्राइवेट डॉक्टर के यहां इलाज कराने गया पर डाक्टरों ने हायर सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया वाराणसी में इलाज चल रहा था कि डॉक्टर ने यह कहते हुए रेफर कर दिया कि घर ले जाइए। घर जाते वक्त रास्ते में बुधवार की देर शाम उसका निधन हो गया।शव को पंचनामा कर कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि जीयनपुर कोतवाली में परिजनों द्वारा नामजद तहरीर पर अमुआरी नारायनपुर निवासी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। परिवार में मृतक के 6 पुत्र कैलाश,रामविलास,शैलेश, कमलेश,विमलेश,अखिलेश और पत्नी धनावती देवी का रो रो कर बुरा हाल है। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

नगर पंचायत जीयनपुर में रैली निकालकर लोगों को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान की जानकारी दी गई।

नगर पंचायत जीयनपुर में रैली निकालकर लोगों को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान की जानकारी दी गई।

नगर पंचायत जीयनपुर में दूसरे दिन भी प्लास्टिक का प्रयोग न करने की शपथ दिलाई गई।

तीन जुलाई तक चलेगा सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्रीकरण अभियान। 

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर नगर पंचायत के सभागार में गुरुवार को अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्लास्टिक मुक्त भारत की शपथ ली। शपथ दिलाते हुए अधिशासी अधिकारी अखिलेश यादव ने कहा कि  29 जून से 3 जुलाई तक सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्रीकरण के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सार्वजनिक स्थानों पर फैले प्लास्टिक को एकत्रित करके निस्तारित किया जाएगा। पूरे नगर में रैलियां निकाली जाएगी। प्लास्टिक का प्रयोग करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक के उपयोग से पर्यावरण को भारी खतरा उत्पन्न हो रहा है। सरकार इसके प्रति पूरी तरह से गंभीर है। हम सबका दायित्व है की शपथ लें कि न तो स्वयं प्लास्टिक का उपयोग करेंगे नहीं दूसरों को उपयोग करने देगें। वहीं कोरिया पोखरे से सफाई कर्मियों के द्वारा पोखरे में पड़े हुए प्लास्टिक को निकाला गया और शपथ दिलाई गई कि ना हम कचरा फेंकेगे नहीं किसी को फेकने देगें और उन्हें इससे होने वाले नुकसान की जानकारियां दी जायेगी। इस अवसर पर प्रधान लिपिक अखलाक अहमद,राजू यादव,रामचंद्र चौहान,कैलाश यादव,हरिकेश यादव,रामजन्म यादव सहित समस्त सफाई कर्मचारी इस दौरान मौजूद रहे।

Wednesday, June 29, 2022

उदयपुर में क्रूर हत्या ने मानवता को झकझोर कर रख दिया है::फुरकान खान

उदयपुर में क्रूर हत्या ने मानवता को झकझोर कर रख दिया है::फुरकान खान 

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी फुरकान खान पूर्व जिला महामंत्री भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा आजमगढ़ ने कहा की यह गैर इस्लामिक अवैध और अमानवीय है यह राजस्थान सरकार की बहुत बड़ी विफलता है। जब अपराधियों ने पहले ही वीडियो जारी कर दिया था तो सरकार का दायित्व बनता था कि इस घटनाक्रम को होने से रोके लेकिन इस घटना को रोकने में सरकार पूरी तरह से ना कामयाब रही। उदयपुर में सिर्फ एक इन्सान की हत्या नहीं बल्कि पूरे इंसानियत की हत्या है इस तरह का कृत्य करने वाले दुर्दांत अपराधी को फांसी की सजा होनी चाहिए। फुरकान खान ने कहा कि धर्म की आड़ में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना बेहद अफ़सोस जनक है। इन मुट्ठीभर लोगों की गिरी हुई हरक़तों की वजह से हमारा मुल्क व मज़हब दोनों बदनाम होता है। फुरकान खान ने कहा कि इस अत्यंत घृणित कार्य में शामिल दोषियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए और घटना की विस्तृत जांच भी होनी चाहिए।

Tuesday, June 28, 2022

अग्नि वीर योजना का विरोध प्रदर्शन कर सौपा ज्ञापन।

अग्नि वीर योजना का विरोध प्रदर्शन कर सौपा ज्ञापन।

सरकार देश के नौजवानो,किसानों के भविष्य के साथ कर रहा खिलवाड़ ।

नौजवानों पर दर्ज मुकदमे वापस करने एव योजना को रद्द करने की मांग।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील पर मंगलवार को अग्निवीर योजना का विरोध करते हुए नौजवानों किसानों ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम उपजिलाधिकारी को सात सूत्री मांगों से संबोधित ज्ञापन सौंपा और अग्निवीर योजना का जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान नौजवानों ने किसान संग्राम समिति जनपद इकाई आजमगढ़ के बैनर तले जमकर प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा और कहा कि देश में जवानों किसानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाली अग्निवीर योजना को रद्द किया जाए एवं स्थानीय नौजवानों पर फर्जी तरीके से दर्ज मुकदमे रद्द किए जाए व वापस लिए जाये। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अंजली यादव ने कहा कि सरकार जिस तरह से कई वर्षों से नौकरी के नाम पर लोगों को रोजगार नहीं दे रही है और अचानक से 14 जून को एकाएक रक्षा मंत्री द्वारा यह कहा जाता है कि सेना की सभी पूर्व की भर्तियां रद्द की जाती है और अब अग्निवीर योजना के नाम से 4 साल की संविदा की नौकरी दी जाएगी। जिसका हम सभी नौजवान खुलकर विरोध करते हैं और सरकार से मांग करते हैं कि ऐसी अलोकतांत्रिक योजनाओं को बंद करें अन्यथा देश का नौजवान सड़कों पर जब उतरेगा तो सरकार की ईंट से ईंट बजा दी जाएगी। जहां पूर्व में सेना के अस्थाई भर्ती न होने से निराश लाखों अभ्यर्थियों एवं पूर्व में आई सेना की भर्ती प्रक्रिया को पूरी करने के बाद नियुक्ति पत्र मिलने का इंतजार कर रहे हजारो अभ्यर्थियो द्वारा अपने आप को सरकारी साजिश द्वारा ठगा जाने का आरोप लगाते हुये सेना में ठेका करण निजी करण की टीओडी के जवानों देश विरोधी नीतियों से विक्षुब्ध होकर आत्महत्या और विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य हुए हैं और आगे भी होते रहेंगे। जहां सरकार की नीतियां और अलोकतांत्रिक तरीके से लोगों को गुमराह किया जा रहा है नौजवानों पर फर्जी एफआईआर कर दिए जा रहे हैं। जिसका उदाहरण भी देखने को मिला की यात्रा करते हुए दवा के लिए निकले घरों से सोते हुए जवानों को पीटते हुए गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया अभी छात्रों नौजवानों की हर जगह धरपकड़ गिरफ्तारी व दमन उत्पीड़न जारी है जिसे तत्काल बंद किए जाने की मांग की गई। आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज थाना क्षेत्र में दर्जन भर लोगों पर एफआईआर किया गया और जेल में डाल दिया गया। यही क्रम मुबारकपुर थाना क्षेत्र में भी रहा जिसमें कई लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सूबेदार यादव संगठन के अध्यक्ष ने कहा कि सरकार को तत्काल ऐसे भर्तियों को रद्द किया जाना चाहिए एवं नौजवानों के फर्जी मुकदमे वापस कर लिए जाने चाहिए अन्यथा संगठन इसका जमकर विरोध करेगा उन्होंने कहा कि सरकार को लोकतांत्रिक होना चाहिए ना की जनता,किसानों और नौजवानों को गुमराह करना चाहिए ऐसी सरकारों को कुर्सी पर रहने का कोई हक नहीं है। इस दौरान 7 सूत्री मांगों के समर्थन में उपजिलाधिकारी द्वारा महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सूबेदार यादव,दुखरन,रामकुमार यादव,राहुल मोदनवाल,भरत राम,राम बचन, अंजली यादव,ओम प्रकाश,धर्मेंद्र कुमार,संतोष कुमार,ब्रजलाल आदि लोग उपस्थित थे।

वर्षों बाद पत्नी की आई याद तो प्रेमिका को छोड़ फरार हुआ प्रेमी।

वर्षों बाद पत्नी की आई याद तो प्रेमिका को छोड़ फरार हुआ प्रेमी।

प्रेमी को खोजते प्रेमिका पहुंची उसके गांव।

प्रेमिका की तहरीर पर पुलिस ने पति को पकड़ा,घंटों थाने में चलती रही पंचायत।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली में मंगलवार को पत्नी और प्रेमिका दोनों एक ही व्यक्ति को अपने साथ ले जाने के लिए अड़ गई। घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने किसी तरह से मामले का सुलह कराया। जीयनपुर कोतवाली के मानिकपुर धुसवा के रहने वाला इंदल यादव पुत्र झारखंडी यादव  लगभग 18 वर्ष पहले अपनी पत्नी और 3 बच्चों को छोड़कर अपनी प्रेमिका के साथ फरार हो गया। पत्नी ने काफी खोजबीन किया लेकिन इंदल का कहीं पता नहीं चला। विवश होकर उसकी पत्नी अपने बच्चों की परवरिश में लग गई। लगभग 18 वर्षों बाद अपनी प्रेमिका मुराती को छोड़कर अपने गांव मानिकपुर लौट आया और पत्नी के साथ रहने लगा। इस बीच प्रेमिका मुराती फोन से संपर्क करना चाहा तो उसका मोबाइल बंद था। नैनीताल मे रह रही प्रेमिका अपने प्रेमी को खोजते हुए उसके गांव पहुंच गई। पहले दोनों पक्षों में विवाद हुआ। विवाद बढ़ा तो प्रेमिका थाने पहुंची। जीयनपुर पुलिस इंदल को पकड़कर कोतवाली लाई। कोतवाली में पत्नी धानमती और प्रेमिका मुराती के बीच जमकर कहासुनी हुई। इस संबंध में प्रेमिका ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि आज से लगभग 18 वर्ष पूर्व इंदल मेरे साथ नैनीताल चला गया। वही हम लोग रहने लगे। इंदल से पैदा हुई 16 साल की मेरी बच्ची भी है। अब यह मुझे छोड़कर अपनी पत्नी के साथ रहना चाहते हैं। ऐसी स्थिति में कहां जाऊं। घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने किसी तरह से प्रेमिका,पत्नी और पति के बीच सुलह कराया। लेकिन प्रेमिका सुलहनामे को मानने को तैयार नहीं है।

आपत्ति जनक पोस्ट की तो होगी कार्यवाही::एसपी ग्रामीण

आपत्ति जनक पोस्ट की तो होगी कार्यवाही::एसपी ग्रामीण

नगर में पाइप लाइन लीकेज एव जाम का उठा मामला।

कुर्बानी कर गढ्ढो में कचड़े को डाले और ढके ।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पर मंगलवार को देर शाम उपजिलाधिकारी सगड़ी एवं एसपी ग्रामीण की संयुक्त अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें कुर्बानी के दिन किसी भी दशा में सड़क पर नमाज ना पढ़े जाय एवं कोई भी आयोजन सड़क पर नहीं किया जाए। साथ ही साथ लाउडस्पीकर डीजे आदि की आवाज काफी धीमी होनी चाहिए तेज आवाज हुई तो कार्रवाई की जाएगी। प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी किसी भी दशा में नहीं की जाएगी और खुले में कुर्बानी नहीं की जाएगी। वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ ने कहा कि कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट यदि आपकी मोबाइल पर आती है तो आप उसे अन्य को किसी भी दशा में फॉरवर्ड ना करें जरूरत हो तो अधिकारियों से संपर्क करके उसकी हकीकत जान ले उसके बाद ही पोस्ट की जाए अन्यथा की दशा में कार्रवाई की जाएगी। नगर पंचायत में कई जगह पर सड़क के ऊपर पाइप लाइन के लीकेज की वजह से सड़क के खराब होकर गड्ढे में तब्दील हो गई हैं। जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं पर नगर पंचायत द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिस वजह से काफी कठिनाई हो रही है एवं नगर में सड़क पर चौक के आस पास ऑटो और सवारियां गाड़ियों की वजह से जाम लग रहा है। जिस पर उन्होने सुझाव दिया गया कि उन्हें नगर से बाहर किया जाए और बकायदा चौक पर बोर्ड लगाये जाय और ऑटो चालकों के साथ बैठक की जाय। कुर्बानी के दिन बिजली पानी आदि की कोई भी समस्या नहीं आएगी। सूअर पालकों को नोटिस दी जाएगी जो कि अपने सूअरों को बांधकर रखें। ईदगाह में यदि जगह ना हो तो नमाज को दो बार में संपन्न कराया जाए। सड़क पर किसी भी दशा में नमाज का आयोजन नहीं किया जाएगा। इस दौरान उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह,एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ,अधिशासी अधिकारी अखिलेश यादव, कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय,मनीष कुमार चौरसिया,ज्ञानेंद्र मिश्रा, मनोज चौरसिया,छोटू यादव, अनवार अहमद,गुड्डू प्रधान, महफूज खान,शहाबुद्दीन,नेहाल मेंहदी,आफताब आलम आदि उपस्थित थे।

सड़क पर अतिक्रमण को लेकर एसपी ग्रामीण ने दी चेतावनी ।

सड़क पर अतिक्रमण को लेकर एसपी ग्रामीण ने दी चेतावनी ।

चौक पर खड़े मिले ऑटो सवारी गाड़िया तो होगी कार्यवाही ।

जनता की शिकायतों के बाद दिखा पुलिस का एक्शन।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली में मंगलवार को देर शाम शांति समिति की बैठक के दौरान जनता की शिकायतों का त्वरित एक्शन दिखाई। पुलिस ने टीम बनाकर बाजार में एसपी ग्रामीण के नेतृत्व में व्यापारियों को चेतावनी देते हुए भ्रमण किया और लोगों को समझाया कि सड़क के किनारे अतिक्रमण किया गया और माल यदि बाहर रखे गए तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।साथ ही साथ बाजार में चौक के आसपास भीड़-भाड़ इलाके में यदि ऑटो चालक एवं सवारी गाड़ियां खड़ी की गई तो उनको कार्रवाई करते हुए चालान किया जाएगा ।इसके लिए बकायदा नगर अधिशासी अधिकारी को व्यापारियों और ऑटो चालकों के साथ बकायदा बैठक कर कर कायदे कानून बनाने के लिए सुझाव भी दिया गया। इस दौरान एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ के नेतृत्व में जीयनपुर कोतवाल व दर्जनो पुलिस बाजार में भ्रमण करने निकली और व्यापारियों को चेतावनी देते हुए अतिक्रमण पर कार्रवाई करने का सख्त निर्देश कोतवाल को दिया यदि और कहा कि पुनः बाजार में अतिक्रमण दिखा तो व्यापारियों और सवारी गाड़ियों ऑटो चालकों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। जीयनपुर नगर पंचायत क्षेत्र में अब तक कुल 44 बार से अधिक बार अतिक्रमण की कार्रवाई की गई है पर बाजार से अतिक्रमण नहीं हट रहा है ।जहां ठेला कुल्चा ऑटो चालक सवारी गाड़ियां चौक के आसपास ही लगा रही हैं जिस वजह से जाम लग रहा है। जबकि पूर्व में ऑटो चालकों सवारी गाड़ियों को निर्देशित किया गया कि चौक से बाहर मुबारकपुर चौराहे पर व मोहमदाबाद तिराहे पर ऑटो चालकों को लगाया जाए पर उस पर कार्रवाई नहीं हो पाई।वही ठेला वालो पर भी कहा गया कि वह हमेशा बाजार में गतिमान रहे। एक जगह खड़ा ना करें। चेतावनी के बाद व्यापारी और ऑटो चालक सहमे हुए हैं। पुलिस यदि आई तो इन पर कठोर कार्रवाई हो सकती है और जुर्माना भी वसूला जा सकता है।

Sunday, June 26, 2022

समाजवादी पार्टी के गढ़ में भाजपा की सेंधमारी,दिनेश यादव निरहुआ 8679 मतों से जीतें।


समाजवादी पार्टी के गढ़ में भाजपा की सेंधमारी,दिनेश यादव निरहुआ 8679 मतों से जीतें।

जीत के बाद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने किया बाबा भोलेनाथ के दर्शन।

लोकसभा उप चुनाव आजमगढ़ में प्रत्याशियों को कितना मिला मत।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी का किला ढह गया हैं। यहां भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ ने पिछली बार का बदला ले लिया हैं। उन्होंने सपा प्रत्याशी धमेन्द्र यादव को 8679 मतों से पराजित कर दिया है। भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ को 312768 मत प्राप्त हुए। जबकि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेद्र यादव को कुल 304089 मत मिले। बसपा प्रत्याशी शाह आलम गुड्डू जमाली को इस बार भी तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। उन्हें कुल 266210 मत प्राप्त हुए।
चौथे स्थान पर इस बार नोटा को 5369 मत मिला। पांचवे स्थान पर 2935 मत पाकर रवीन्द्र नाथ शर्मा रहे। जबकि छटवें स्थान पर 2934 मत प्राप्त कर धीरज श्रीवास्तव रहे। सातवें नंबर पर राजीव तलवार को 2549 मत मिला। आठवें नंबर पर रमाकांत यादव को 2535, वीरेन्द्र कुमार निषाद को 2377 मत, जयनाथ चौहान को 1952 मत, ग्यारहवें नंबर पर महिला उम्मीदवार को 1743 मत, सरवल अली को 1519 मत मिला। जबकि अमरीश कुमार को 1515 व पंकज कुमार यादव को 1249 मत प्राप्त हुआ।
इस ऐतिहासिक जीत पर दिनेश यादव निरहुआ ने बिना नाम लिये कहा कि विरासत में मिली सियासत के अहंकार का अंत हो गया है। यह जनता की जीत है। निरहुआ ने ट्वीट करते हुए लिखा कि आजमगढ़ वासियों आपने कमाल कर दिया है। यह आपकी जीत है। उपचुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही जिस तरीके से आप सबने भाजपा को प्यार,समर्थन और आशीर्वाद दिया,यह उसकी जीत है। यह जीत आपके भरोसे और देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत को समर्पित है। निरहुआ को पिछली बार भी भाजपा ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सामने प्रत्याशी बनाया था। लेकिन वह हार गए थे। इस बार उन्होंने जीत हासिल कर बदला ले लिया है।

Saturday, June 25, 2022

आधार वेरीफिकेशन 30 जून तक कर लिया जाय,नहीं तो होगी कार्रवाई::निर्भय नारायण सिंह

आधार वेरीफिकेशन 30 जून तक कर लिया जाय,नहीं तो होगी कार्रवाई::निर्भय नारायण सिंह 

समीक्षा बैठक में अधूरे कार्य को पूरा कराने का दिया गया निर्देश।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी बी आर सी केंद्र अजमतगढ़ पर शनिवार को अजमतगढ़ ब्लाक अंतर्गत परिषदीय विद्यालय के प्राथमिक एवं जूनियर विद्यालय के समस्त
 प्रधानाध्यापकों की समीक्षा बैठक दो पालियों में खंड शिक्षा अधिकारी निर्भय नारायण सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान यू डाइस प्रपत्र, जल्द आधार वेरीफिकेशन की प्रगति,नवीन नामांकन की प्रगति लक्ष्य के अनुसार हुआ कि नहीं, प्रेरणा पोर्टल पर नवीन छात्र-छात्राओं के पंजीकरण की प्रगति, साथ ही विद्यालयों में नामांकन के सापेक्ष छात्र-छात्राओं के उपस्थिति कीेे समीक्षा की गई। 19 पैरामीटर के तहत विद्यालय में कितने काम कराए गए हैं, कितने काम नहीं हुए हैं और इसकी क्या प्रगति है इसके बारे में भी जानकारी प्राप्त की गई। कायाकल्प  के तहत विद्यालय में कराए जा रहे कार्य की रिपोर्ट,आधार विहीन छात्र छात्राओं की सूची जमा करने का निर्देश दिया गया। विद्यालय में एमडीएम की क्या स्थिति है एमडीएम बन रहा है कि नहीं बन रहा है इसकी भी जानकारी प्राप्त की गई। कम्पोजिट ग्रांड के  धनराशि की स्थिति के बारे में जानकारी ली गई। कम्पोजिट ग्रांट से विद्यालय में रंगाई-पुताई का कार्य कराया गया है कि नहीं इसके बारे में विस्तृत जानकारीऊ ली गई। कुल 10 बिंदुओं पर समीक्षा की गई। बैठक के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी निर्भय नारायण सिंह ने कहा विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति पर ध्यान दिया जाए । बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाए।एमडीएम मानक अनुसार बनाया जाए। विद्यालय परिसर को साफ सुथरा रखा जाए। विद्यालय में जो अधूरे कार्य हैं उनको पूरा कराने का प्रयास किया जाए।साथ हीं संचारी रोग से बचाव के लिए विस्तृत जानकारी दी गई। शौच के बाद और खाना खाने से पहले हाथ को साबुन से अवश्य धोएं।साफ़ सफाई पर विशेष ध्यान दें।डायट प्रवक्ता वीरेंद्र यादव ने बताया डायट प्रवक्ता वीरेंद्र यादव ने बताया निपुर्ण भारत मिशन के तहत एक अभियान चल रहा है।जिसमें सभी बच्चों का शैक्षिक, मानसिक,बौद्धिक सर्वांगीणओ इस मौके पर एआरपी कमलनयन यादव,विमल प्रकाश,अनिल मिश्र, कुसुम पांडेय,राजेंद्र मौर्य,पंकज सिंह,राजमणि शर्मा,श्रवण कुमार, अवधेश यादव,सुनील सिंह, विजय प्रजापति,अंश‌लच,नीरज यादव,अंशु आदि लोग मौजूद थे।

जीयनपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,तमंचा एवं कारतूस सहित भारी मात्रा में गांजा बरामद।

बारह लाख कीमत के गांजे के साथ चार गांजा तस्कर गिरफ्तार।

जीयनपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,तमंचा एवं कारतूस सहित भारी मात्रा में गांजा बरामद।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पुलिस और जिले की सर्विलांस टीम ने शनिवार को सुबह जांच के दौरान लाटघाट पुल के पास से बारह लाख रुपए कीमत का गांजा और चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार गांजा तस्करों के पास से एक सफारी गाड़ी, एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और आठ हजार एक सौ रुपए बरामद किया। शनिवार को सुबह लगभग पांच बजे जीयनपुर कोतवाली प्रभारी  यादवेंद्र पान्डेय,उप निरीक्षक सौरभ सिंह,निरीक्षक गजानन चौबे प्रभारी स्वाट टीम द्वितीय एवं उप निरीक्षक राजकुमार सिंह लाटघाट पुल पर संदिग्ध वाहनों की जांच कर रहे थे। तभी गोरखपुर से एक सफेद रंग की सफारी गाड़ी आती दिखाई दी। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। पुलिस के रोकने पर ड्राइवर गाड़ी लेकर भागने लगा। किंतु गाड़ी अचानक बंद हो गई।सफारी गाड़ी में बैठे चारों लोग गाड़ी बंद होते ही उतर कर भाग ना चाहे लेकिन पुलिस ने उन्हें  दौड़ा कर पकड़ लिया।गाड़ी की जांच के दौरान उसमें से 79.53 किलोग्राम गांजा, 315 बोर का एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस 315 बोर, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, खोले में रखी 167 अदर खाली पन्नी और आठ हजार एक सौ रुपए नकद तथा सात अदद मोबाइल बरामद हुई। गिरफ्तार चार लोगों में राहुल पुत्र दुर्ग विजय निवासी अटौली थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर,अमन तिवारी पुत्र विभीषण तिवारी निवासी शहबाजपुर थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर,रूपाली वर्मन पत्नी स्वर्गीय विजय बर्मन निवासिनी पिलांजी गलंदीहाबी पार्ट आऊदालगुरी जी असम,रमेला नरजारी पत्नी स्वर्गीय थरड्यूस नरजारी निवासिनी बल्ला गान उदंगुरी आसाम है।गिरफ्तार चारों का पुलिस ने चालान कर दिया है।इस बड़ी सफलता में जीयनपुर कोतवाली प्रभारी यादवेंद्र पान्डेय सौरभ सिंह,गजानन चौबे,कांस्टेबल प्रदीप पांडे,जगपति,सुशील,अवनीश,उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह,आदि शामिल रहे।

Monday, June 20, 2022

सपा सरकार में चौपट हो गई थी शिक्षा और कानून व्यवस्था:: ऊर्जा मंत्री ए0के शर्मा

सपा सरकार में चौपट हो गई थी शिक्षा और कानून व्यवस्था:: ऊर्जा मंत्री 

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी लोकसभा उपचुनाव में मतदाताओं को डराने धमकाने का प्रयास किया गया तो शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सपा की सरकार में उत्तर प्रदेश में शिक्षा और कानून व्यवस्था के साथ-साथ अर्थव्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई थी। विकास की खाई इतनी गहरी हो गई थी कि इसे भरने में ही प्रदेश की सरकार का परेशान है। लेकिन योगी और मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों के कारण प्रदेश धीरे-धीरे विकास के पथ पर रफ्तार पकड़ चुका है। आजमगढ़ लोकसभा के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ के पक्ष में सगड़ी तहसील के हरैया ग्राम में जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि मेरी समझ में नहीं आता कि पूरे उत्तर प्रदेश में मतदाताओं का मन बदल चुका है। लोग भाजपा के विकास के साथ खड़े हैं।आखिर आजमगढ़ के मतदाता किस भ्रम में पड़े हुए हैं। चलती ट्रेन के साथ यदि नहीं बैठेंगे तो  विकास से दूर रह जाएंगे। उन्होंने कहा कि सपा के शासन परीक्षा कोई और देता था पास कोई और होता था। गुंडा माफियाओं का राज था। अब आजमगढ़ के लोगों ने भी मन बना लिया है और निरहुआ की जीत सुनिश्चित है। जनसंवाद कार्यक्रम में बोलते हुए भाजपा युवा नेता अतुल कुमार राय ने कहा कि इस बार सपा और बसपा के प्रत्याशियों का मोह भंग हो जाएगा। निरहुआ भारी मतों के अंतर से चुनाव जीतेगा।जनसंवाद कार्यक्रम में मनीष कुमार मिश्रा, मनोज कुमार राय,मनीष कुमार सिंह मुकुल,रणविजय राय,सुमन राय,आदि लोग मौजूद रहे।

सपा के लोग आजमगढ़ को अपनी जागीर समझते हैं - शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली।

सपा के लोग आजमगढ़ को अपनी जागीर समझते हैं - शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर में सोमवार की शाम बसपा की तरफ से लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर सभा का आयोजन किया गया। सभा में बसपा प्रत्याशी शाह आलम गुड्डू जमाली को जिताने की अपील की गई। सभा को संबोधित करते हुए बसपा प्रत्याशी शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने कहा सपा के लोग आजमगढ़ को अपनी जागीर समझते हैं। सपा मुसलमानों से सिर्फ वोट लेना जानती है जब उनकी बारी आती है तो किनारा कर लेती है। समाजवादी पार्टी आजमगढ़ को सपा का गढ़ मानती है।इसलिए एक ही परिवार के लोग यहां आकर बार-बार चुनाव लड़ते हैं और चुनाव  जीतने के बाद दिखाई नहीं देते हैं। लेकिन अबकी बार यहां की जनता उनको सबक सिखाएगी।
आज बुलडोजर लगाकर हमारे धर्म गुरुओं के मकान गिराये जा रहें हैं।वही सपा मुसलमानों पर हो रहे जुल्म का विरोध नहीं कर रही है। अगर कोई लड़ाई लड़ सकता है तो वह मुसलमान और दलित ही लड़ सकता है। अगर कोई समाज का भला कर सकता है तो बसपा ही कर सकती है। मुसलमान सपा का गुलाम नहीं है। सभी मुसलमान भाइयों को एकजुट होकर अपने  गांव और जिले के बेटे के साथ खड़े होने की जरूरत है। गुड्डू जमाली आपके सुख दुख में हमेशा खड़ा रहता है, वह अपनी तनख्वाह भी गरीबों में बांट देता है, साथ ही अपनी तरफ से भी गरीबों की सहायता करता हूं। ये लड़ाई पूरे देश को संदेश देगी। आप लोग एक जुट हो जाइए। हाथी पर वोट देकर अपने बसपा प्रत्याशी गुड्डू जमाली को जिताइए। 23 तारीख से पहले ही  वह अपनी बोरिया बिस्तर बांध कर भाग लेंगे। इसके बाद क्षेत्र में कभी नजर नहीं आएंगे। राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल पार्टी ने बसपा प्रत्याशी गुड्डू जमाली को समर्थन देते हुए जमाली को अधिक से अधिक मतों से विजयी बनाने की अपील की। इस मौके पर नेहाल मेंहदी,कुर्बान आज़मी,अमीन आज़मी,सुबहान खान,मतलूब आलम,अश्वनी कुमार,पूर्व मंत्री मसूद,मतलूब आलम,अर्जुन कुमार,वहाब खान, रामवृक्ष गौतम,दीपक गुप्ता, महफूज उर रहमान,हाशिम प्रधान,हरिचंद गौतम,पप्पू अहमद,सेक्टर प्रभारी विमल प्रकाश आदि लोग मौजूद थे।

Saturday, June 18, 2022

कोचिंग के छात्रों ने हंगामा मचाया तो संचालक होंगें जिम्मेदार ।

कोचिंग के छात्रों ने हंगामा मचाया तो संचालक होंगें जिम्मेदार । 

अग्निपथ के विरोध में उग्र युवाओं को लेकर प्रशासन बरत रहा है सावधानी।

जीयनपुर कोतवाली परिसर में हुई कोचिंग संचालकों की बैठक।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी सेना में भर्ती के लिए मोदी सरकार की नई योजना अग्निपथ को लेकर युवा काफी आक्रोशित और आंदोलित है। कई जगहों पर हुई तोड़फोड़ और चक्का जाम को लेकर प्रशासन के लोग परेशान हैं। अधिकारी युवाओं को समझाने के साथ सावधानियां भी बरत रहे हैं। जीयनपुर कोतवाली में शनिवार को कोचिंग संचालकों की बैठक हुई। जिसमें उन्हें सख्त हिदायतें दी गई। कोतवाली परिसर बैठक में हुई बैठक में संचालकों से बातचीत करते हुए कोतवाली प्रभारी यादवेंद्र पान्डेय ने कहा कि सेना की लागू की गई नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर छात्र भ्रमित है। ऐसे में उन्हें समझाना और आंदोलन से रोकना हम सबकी जिम्मेदारी है। कोचिंग संचालकों को हिदायत देते हुए उन्होंने कहा कि यदि कोचिंग कक्षाओं से निकले छात्र हंगामा करेंगे तो सीधे संचालकों के खिलाफ मुकदमा लिखा जाएगा। बैठक में कोचिंग संचालक कौशल कुमार,राम शरीफ,नीरज मिश्रा, रामाशीष यादव,जय बहादुर सिंह, रामायण भारद्वाज आदि लोग उपस्थित रहे।