नगर पंचायत जीयनपुर में रैली निकालकर लोगों को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान की जानकारी दी गई।
नगर पंचायत जीयनपुर में दूसरे दिन भी प्लास्टिक का प्रयोग न करने की शपथ दिलाई गई।
तीन जुलाई तक चलेगा सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्रीकरण अभियान।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर नगर पंचायत के सभागार में गुरुवार को अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्लास्टिक मुक्त भारत की शपथ ली। शपथ दिलाते हुए अधिशासी अधिकारी अखिलेश यादव ने कहा कि 29 जून से 3 जुलाई तक सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्रीकरण के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सार्वजनिक स्थानों पर फैले प्लास्टिक को एकत्रित करके निस्तारित किया जाएगा। पूरे नगर में रैलियां निकाली जाएगी। प्लास्टिक का प्रयोग करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक के उपयोग से पर्यावरण को भारी खतरा उत्पन्न हो रहा है। सरकार इसके प्रति पूरी तरह से गंभीर है। हम सबका दायित्व है की शपथ लें कि न तो स्वयं प्लास्टिक का उपयोग करेंगे नहीं दूसरों को उपयोग करने देगें। वहीं कोरिया पोखरे से सफाई कर्मियों के द्वारा पोखरे में पड़े हुए प्लास्टिक को निकाला गया और शपथ दिलाई गई कि ना हम कचरा फेंकेगे नहीं किसी को फेकने देगें और उन्हें इससे होने वाले नुकसान की जानकारियां दी जायेगी। इस अवसर पर प्रधान लिपिक अखलाक अहमद,राजू यादव,रामचंद्र चौहान,कैलाश यादव,हरिकेश यादव,रामजन्म यादव सहित समस्त सफाई कर्मचारी इस दौरान मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment