वर्षों बाद पत्नी की आई याद तो प्रेमिका को छोड़ फरार हुआ प्रेमी।
प्रेमी को खोजते प्रेमिका पहुंची उसके गांव।
प्रेमिका की तहरीर पर पुलिस ने पति को पकड़ा,घंटों थाने में चलती रही पंचायत।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली में मंगलवार को पत्नी और प्रेमिका दोनों एक ही व्यक्ति को अपने साथ ले जाने के लिए अड़ गई। घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने किसी तरह से मामले का सुलह कराया। जीयनपुर कोतवाली के मानिकपुर धुसवा के रहने वाला इंदल यादव पुत्र झारखंडी यादव लगभग 18 वर्ष पहले अपनी पत्नी और 3 बच्चों को छोड़कर अपनी प्रेमिका के साथ फरार हो गया। पत्नी ने काफी खोजबीन किया लेकिन इंदल का कहीं पता नहीं चला। विवश होकर उसकी पत्नी अपने बच्चों की परवरिश में लग गई। लगभग 18 वर्षों बाद अपनी प्रेमिका मुराती को छोड़कर अपने गांव मानिकपुर लौट आया और पत्नी के साथ रहने लगा। इस बीच प्रेमिका मुराती फोन से संपर्क करना चाहा तो उसका मोबाइल बंद था। नैनीताल मे रह रही प्रेमिका अपने प्रेमी को खोजते हुए उसके गांव पहुंच गई। पहले दोनों पक्षों में विवाद हुआ। विवाद बढ़ा तो प्रेमिका थाने पहुंची। जीयनपुर पुलिस इंदल को पकड़कर कोतवाली लाई। कोतवाली में पत्नी धानमती और प्रेमिका मुराती के बीच जमकर कहासुनी हुई। इस संबंध में प्रेमिका ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि आज से लगभग 18 वर्ष पूर्व इंदल मेरे साथ नैनीताल चला गया। वही हम लोग रहने लगे। इंदल से पैदा हुई 16 साल की मेरी बच्ची भी है। अब यह मुझे छोड़कर अपनी पत्नी के साथ रहना चाहते हैं। ऐसी स्थिति में कहां जाऊं। घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने किसी तरह से प्रेमिका,पत्नी और पति के बीच सुलह कराया। लेकिन प्रेमिका सुलहनामे को मानने को तैयार नहीं है।
No comments:
Post a Comment