Sunday, May 1, 2022

समाज मे बुराइयो को रोकता है माह_ए_ रमजान : फुरकान खान

समाज मे बुराइयो को रोकता है माह_ए_ रमजान : फुरकान खान

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी फुरकान खान पुर्व जिला महामंत्री भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा आजमगढ़ ने कहा इस बार अप्रैल मे सभी प्रमुख धर्मो के त्यौहारों थे रमजान का महीना भी चल रहा है। रमजान का पवित्र महीना भी खत्म होने को आया है अब ईद मिलन का दिन आने वाला है हमारा देश विविधताओ मे एकता वाला देश है यहाँ सभी धर्म व जाति के लोग एक साथ मिल जुलकर सदूभाव से रहते है। फुरकान खान ने कहा है कि जो शैतानी शक्तिया लोगो को आपस मे लड़वाती है दंगे कराती है और समाज मे बुराइया फैलाती है रमजान के महीने मे ऐसी ताकतों को खुदाई ताकतों द्वारा बंदी बना लिया जाता है।इस प्रकार का संदेश बैसाखी,गुरुपर्व,दशहरा समेत अन्य त्यौहारें देती है। इस पवित्र महीने मे यही कहूंगा की एक नए परंपरा की शुरुआत करें कि जाती या मजहब का कोई भी त्यौहार है तो उसमे सभी धर्म और जातियों के लोगो को आमंत्रित करें सभी लोग सभी धर्मो को मनाएं कोई भी मजहब भेदभाव नही सीखाता है। इस रमजान मे सभी से अपील करूँगा कि इसी दिशा मे आगे बढ़े इसमे वक्त जरूर लगेगा लेकिन यह असंभव नही है मालिक से यही दुआ है इंसानों मे प्रेम और सौहार्द कि भावना बढ़ाएःः।

No comments:

Post a Comment