दो गाय सहित पशु तस्करों को ग्रामीणों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले।
गोवध के लिए ले जा रहे दो गाय और पशु तस्करों को ग्रामीणों ने पकड़ा।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मनिकाडीह होतें हुए दो गाय को पिकअप पर लादकर गोबध के लिए मऊ ले जा रहे पशु तस्करों को पिकअप को घेरकर ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी के अनुसार जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मनिकाडीह गांव के शारदा सहायक खंड 32 नहर के पास से रविवार को दोपहर बाद पिकअप पर लादकर दो गाय गोवध के लिए मऊ ले जा रहे थे। ग्रामीणों ने दो पशु तस्करों समेत पिकअप और दो गाय को घेरकर पकड़ लिया। इसकी सूचना जीयनपुर कोतवाली पुलिस को दी। जीयनपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर पिकअप सहित दोनों गायों और पशु तस्करों को लेकर जीयनपुर कोतवाली लाई।वही ग्रामीणों का कहना है कि पिकअप पर लादकर पशु तस्कर गाय को गोवध के लिए ले जा रहे थे। जिसको हम लोगों ने पकड़ लिया। वही पूछने पर पशु तस्कर आनाकानी कर रहे थे। जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने बताया कि गोवध के लिए पिकअप पर लादकर दो गाय पशु तस्कर मऊ के लिए जा रहे थे। जिसको पकड़ कर थाने लाया गया है। पकड़े गए गो तस्करों में रामध्यान प्रसाद पुत्र लालबहादुर पिकअप ड्राईवर और श्यामू पुत्र गुलजार निवासी चकभदवां थाना मोहम्मदाबाद जिला मऊ के रहने वाले हैं। पकड़े गए पशु तस्करों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
वहीं लोगों में यह भी चर्चा है कि ईद के मद्देनजर गायों को वध के लिए ले जाया जा रहा था जिसको पकड़ लिया गया।
No comments:
Post a Comment