अवैध गांजा के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी रौनापार थाना क्षेत्र में दिनांक- 04.04.2022 को उ0नि0 श्री राजेश कुमार मय हमराह द्वारा थाना रौनापार क्षेत्र अन्तर्गत त्रुटि रहित चेकिंग की जा रही थी। सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति नाजायज गांजा लेकर सोनबुजुर्ग से खोजौली की तरफ से आ रहा है। जिसके पास नाजायज गांजा है। इस सूचना पर उ0नि0 मय हमराह द्वारा खोजैली तिराहा वहद ग्राम खोजौली से समय करीब 06.35 बजे एक अभियुक्त फैसल पुत्र इस्तेयार सा0 सोनबुजुर्ग थाना रौनापार जनपद आजमगढ के पास से एक किलो 300 ग्राम नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया ।
No comments:
Post a Comment