पूर्व विधायक सीपू के हत्या में आरोपियों समेत 5 अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित।
5 अपराधियों पर एसपी ने इनाम घोसित किया।
जीयनपुर में तरह तरह की चर्चाएं सुरु।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा अपराध नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत हत्या,हिंसा,आपराधिक षडयंत्र इत्यादि घटना करने से सम्बंधित 5 अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु 25 -25 हजार का पुरस्कार घोषित किया गया है। जिसमे पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू की हत्या 2013 जुलाई में की गई थी। जिसमें जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के विजय यादव एवं रिजवान प्रधान शामिल थे इन लोगों पर भी सीपू हत्या करने का आरोप लगा था। तभी से तरह-तरह की चर्चाएं हो रही थी कि आखिर इनकी गिरफ्तारी आदि कब की जाएगी जिसको लेकर सोमवार को पुलिस अधीक्षक द्वारा पांच आरोपियों पर 25-25 का इनाम घोषित किया है। जिससे अपराध को नियंत्रण करने में सहायता मिलेगी। वही इन पांच आरोपियों में विजय यादव उर्फ सचिन पुत्र शिवचंद यादव निवासी हसनपट्टी थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़,मोहम्मद रिजवान पुत्र स्व जुम्मन निवासी समुद्रपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
,दुर्ग विजय सिंह पुत्र स्वर्गीय उदय प्रताप सिंह निवासी भदीड़ थाना मोहम्मदाबाद जनपद मऊ, अभिषेक सिंह उर्फ भोनू पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी खुटहन थाना तरवा जनपद आजमगढ़,अरविंद कश्यप पुत्र रामबली कश्यप निवासी चकिया कसयवन थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ पर 25 --25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। ये सभी आरोपी सर्वेश सिंह सीपू हत्याकांड में भी आरोपी बनाए गए। इस संबंध में कोतवाल जीयनपुर यादवेंद्र पान्डेय ने बताया कि पांच लोगों पर ईनाम घोषित किया गया है। वहीं जब से 9 लोगों को सजा सुनाई गई है तब से जीयनपुर में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
No comments:
Post a Comment