सरकारी जमीन में अम्बेडकर मूर्ति लगाने को लेकर प्रदर्शन कर सौपा ज्ञापन।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के बिलरियागंज ब्लाक अंतर्गत फरेंदा गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को तहसील पर पहुंचकर अंबेडकर प्रतिमा सरकारी जमीन में स्थापित करने को लेकर मांग करते हुए जमकर प्रदर्शनकर उपजिलाधिकारी सगड़ी को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि उक्त जमीन आराजी नंबर 11 में जो 120 हेक्टेयर लगभग है। उस पर अंबेडकर प्रतिमा रखने की अनुमति दी जाए जहां पर पूर्व में अंबेडकर प्रतिमा रखी गई थी। पर प्रशासन ने उसको हटवा दिया। अब हम सब ग्रामीण आप अधिकारियों की अनुमति के द्वारा उक्त भूमि पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करना चाहते हैं।
वहीं ग्रामीण सुबह ट्रैक्टर ट्राली आदि से तहसील पर पहुंचकर जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया एवं अंबेडकर प्रतिमा लगाए जाने की मांग करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि जिस तरह से पूर्व में गांव-गांव सरकारी भूमि पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापना की गई है। उसी तरह से फरेंदा गांव में भी सरकारी भूमि पर अंबेडकर प्रतिमा रखी जाए। जिससे कि हम अंबेडकर के अनुयायियों द्वारा उनके विचारों आदि को गांव के लोगों के लिए आदर्श बनाएं और उनके सुविचारो को गांव के जन-जन तक पहुंचाएं जिससे कि गांव में शिक्षा नशा मुक्ति अपराध आदि जैसे जघन्य अपराधियों को शिक्षा के द्वारा अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलकर काम किया जा सके। इस दौरान ग्रामीणों में चंद्रशिला, अनीता,रीना,रीता,लीलावती, रेखा,बेबी कुमारी,लालमन,शंकर, नीरज,अच्छेलाल,अजय,विनीत, प्रेमशकर,जयप्रकाश,सुनील, अरुण आदि लोग मौजूद रहें।
No comments:
Post a Comment