अबोध बच्चे पर सोते समय तेजाब से हमला।
पुलिस को परिजनों ने दी सूचना,
प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा इलाज।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के पुरब मोहल्ला अंजान शहीद गांव में सोमवार की भोर में लगभग 5:30 बजे की नमाज के दौरान सोते समय 7 वर्ष मोहम्मद शाद पुत्र नदीम पर खिड़की के रास्ते से किसी ने तेजाब फेंक दिया। जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया। जिसका शहर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। जहां वह जीवन मौत से जूझ रहा है। हालांकि परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है और अभी तक तहरीर नहीं पड़ी है। हालांकि जिस समय घटना घटी उस समय उसकी माता हुस्ना बानो फजर की नमाज बगल के कमरे में पढ़ रही थी कि तभी लड़का तेज गति से चिल्लाने लगा जब वह भाग के आई तो लड़का बुरी तरह से झुलस गया था और उसके बदन के कपड़े जल गए थे। जिससे वह घबरा गई और लोगों को सूचित किया एवं सदरूद्दीन मेमोरियल हॉस्पिटल हर्रा की चुंगी पर लेकर इलाज कराने के लिए भर्ती कराया।
जहां उसका इलाज चल रहा है और वह काफी गंभीर हालत में है। जिससे अभी तक किसी के खिलाफ कोई तहरीर जीयनपुर कोतवाली में नहीं दी गई है। जबकि परिजनों द्वारा इस तरह के हमले की सूचना पुलिस को दे दी है। पर अभी तक पुलिस ने किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की है। पुलिस तहरीर आने का इंतजार कर रही है। जबकि मोहम्मद शाद के मामा ने बताया कि तहरीर एक रिस्तेदार के द्वारा जीयनपुर कोतवाली भेजी गई है। पर अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। इस तरह के हमले से पूरा गांव स्तब्ध है। मासूम पर भी तेजाब से हमले का परिवार भी अनुमान नहीं लगा पा रहा है कि आखिर इस तरह से हमला क्यों किया गया जबकि पिता सऊदी में रह कर किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं घर पर सिर्फ मां और बच्चे ही थे।
No comments:
Post a Comment