Sunday, January 2, 2022

दो पक्षों के बीच मारपीट में आधा दर्जन घायल।

दो पक्षों के बीच मारपीट में आधा दर्जन घायल।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंजान शहीद गांव में रविवार को दोपहर में दो समुदाय के बीच में हुई मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। 
जानकारी के अनुसार अंजान शहीद गांव में इरशाद का पुत्र धान कुटने की मशीन राइस मिल ट्रैक्टर लेकर हरिजन बस्ती में जा रहा था कि इस दौरान एक व्यक्ति ने कहा कि ऊपर जो विद्युत केविल लगी है वह मशीन में फस जाएगा। इसके बाद ट्रैक्टर चालक ने कहा कि इसकी जिम्मेदारी हम नहीं लिए हैं। उसके बाद दोनों में कहासुनी हो गई। जिस पर दबंग ट्रैक्टर चालक ने घर पर फोन किया तो मौके पर कई लोगों को बुला लिया और वहां पर दर्जन भर लोग आ गये और दोनों के बीच कहासुनी होने के बाद मारपीट हो गई। जिसमें धर्मेंद्र 40 वर्ष पुत्र श्यामलाल, संजय 30 वर्ष पुत्र छट्ठू,अरविंद 25 वर्ष पुत्र प्रह्लाद, लीलावती 56 वर्ष पत्नी राजेंद्र, सीमा 16 पुत्री प्रह्लाद, भीम 17 वर्ष पुत्र राजेंद्र, प्रवेश 26 वर्ष पुत्र श्यामलाल, प्रह्लाद 50 वर्ष पुत्र दल्लू घायल हो गए दो समुदायों में हुए मारपीट को लेकर जैसे ही पुलिस को सूचना मिली पुलिस मौके पर पहुंची कि कहीं सांप्रदायिकता का रूप न ले ले। जिस पर पुलिस के पहुंचने पर मामला तो शांत हो गया पर तनाव अभी भी बनी हुई है। वही सूचना पर जीयनपुर कोतवाल दिनेश कुमार यादव,सगड़ी सीओ महेंद्र शुक्ला और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिद्धार्थ मौके पर पहुंच गए जांच में जुटे हुए हैं। वहीं आरोपी मौके से फरार हो गए। सीओ सगड़ी महेंद्र शुक्ला ने बताया प्रार्थना पत्र के बाद आरोपियों पर एफ आई आर दर्ज किया जाएगा। घायलों को पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए अजमतगढ़ पी एच सी पर भेज दिया है। जबकि कोतवाल दिनेश कुमार यादव ने बताया कि तहरीर मिल गयी है। मेडिकल के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment