Saturday, January 1, 2022

धान खरीद नही होने पर किसानों ने किया प्रदर्शन।

धान खरीद नही होने पर किसानों ने किया प्रदर्शन।

एसएम आई पर हिला हवाली का आरोप।

तीन दर्जन से ऊपर ट्राली केंद्र पर खड़ी।

रात भर किसान ट्राली लगा कर खुले आसमान में सोने को मजबूर।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर विपणन केंद्र पर 28 दिसंबर से दर्जनों ट्रालियां लगाकर किसान गेहूं खरीदने का इंतजार करते--करते आक्रोशित हो उठे और शनिवार को भी जब किसानों की धान क्रय केंद्र पर ट्रालिया खड़ी होने के बाद भी खरीद नहीं होने से दर्जनों किसानों ने आक्रोशित होकर जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और एस एम आई पर धान खरीद ना करने का आरोप लगाते हुए हीला हवाली करने का आरोप लगाया।
वही किसानो का आरोप है कि बाहर कोटेदारों के उठान हो रही थी पर टोकन जारी होने के बाद भी खरीद नहीं होने के कारण किसान जहां काफी परेशान है। वही क्रय केंद्र पर ट्राली खड़ी करके खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर है। जबकि कई किसानों ने अपनी किराए पर बिस्तर व चारपाई लाकर खुद ट्राली के नीचे सोने को यहां मजबूर हो रहे हैं। पर क्रय केंद्र पर गेहूं धान खरीदने के लिए मजबूर किसान काफी परेशान हो रहा है। जिसकी मुख्य वजह है कि जहां किसानों के टोकन जारी होने के बाद एस एम आई द्वारा लेबरों की संख्या नहीं बढ़ाने से एवं क्रय केंद्र पर तीन से चार ट्राली ही खरीदी जा रही है। जबकि किसान आरोप लगा रहा है कि जब टोकन एक बार जारी हो रहा है यदि उस दिन में खरीद नहीं हो रही है तो टोकन निरस्त हो जा रहा है। जिस वजह से किसान काफी परेशान है और पुनः टोकन जारी कराया जा रहा है तो जो टोकन निरस्त हुआ है उसके बाद जो शेष बचे हैं उसी को टोकन जारी किया जा रहा है। अब किसान ऐसी हालत में कहां जाए जबकि सोनभद्र में एफसीआई गोदाम पर खरीद के दौरान एस एम आई को मारने पीटने को लेकर कर्मचारी हड़ताल पर हैं। जिस वजह से खरीद नहीं होने का बहाना बनाया जा रहा है। जबकि यदि हड़ताल है तो किसानों का धान नहीं खरीदा जाएगा और कोटेदारों के कोटे के राशन का उठान बिना अधिकारी कर्मचारी की उपस्थिति में ही सीधे कराया जा रहा है। जो सीधे ट्रकों से ट्राली पर राशन लादकर धर्म कांटा पर तौल कर भेज दिया जा रहा है और एक पल्लेदार को लगाकर उठान कराई जा रही है। जो निहायत नियमों विरुद्ध है। जबकि किसानों का आरोप है कि यदि हड़ताल है तो सिर्फ किसानों के लिए हड़ताल बता कर खरीद बंद कर दी गई है और कोटेदारों का उठान किन परिस्थितियों में कराई जा रही है। यह कोई बताने वाला नहीं है। जबकि एफसीआई पर ताला मार कर क्रय केंद्र प्रभारी से लगाए अन्य कर्मचारी फरार हैं। यदि खरीद तत्काल नहीं हुई तो किसान आंदोलन करने के लिए बाध्य है। वही किसानों मे रंजीत सिंह,शशिभूषण सिंह, चंद्रशेखर सिंह,राजेंद्र मौर्य,हरिशंकर सिंह,बृजेश सिंह, पारसनाथ सिंह, रामकरन सिंह आदि ने बताया कि हम लोग 2 दिनों से क्रय केंद्र पर ट्राली लाकर खड़ी किए हैं और खरीद नहीं हो रही है। 28 दिसम्बर से खरीद नहीं की जा रही है जिस वजह से टोकन भी निरस्त हो जा रहा है ।

No comments:

Post a Comment