ऑल इंडिया डे-नाईट वॉलीबॉल टूर्नामेंट में मिर्जापुर बना विजेता।
मिर्जापुर की टीम ने ट्राफी पर किया कब्जा।
मिर्जापुर ने बंदी घाट को 15-07 के मुकाबले किया पराजित।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के चांदपार ग्राम सभा में ऑल इंडिया डे-नाईट वॉलीबॉल का दो दिवसीय दिवा रात्रि मैच का आयोजन किया गया था। टूर्नामेंट के फाइनल मैच में मिर्जापुर ने बंदी घाट 15-07 के मुकाबला में हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया।
ऑल इंडिया वालीबाल टूर्नामेंट का दो दिवसीय दिवा रात्रि के आयोजन में लीग मैच के उपरांत सोमवार की रात्रि में प्रथम सेमी फाइनल में पहुंची मिर्जापुर ने भिंवडी की टीम को 15-08 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया तो वही दूसरे सेमीफाइनल में सदफ मेमोरियल बंदी घाट ने कोईलारी की टीम को रोमांचक मुकाबले में 15-12 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
ऑल इंडिया वालीबॉल टूर्नामेंट के फाइनल रोमांचक मुकाबले में मिर्जापुर ने बंदी घाट की टीम को 15-07 से हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया वही प्रथम पुरस्कार के रुप में ग्राम प्रधान हाशिम उर्फ भुट्टू ने विजेता टीम के कप्तान अभिलाष को एक लाख रुपये नगद व गोल्डेन ट्राफी देकर पुरस्कृत किया तो उपविजेता सतत मेमोरियल बंदी घाट की टीम के कप्तान श्रेयांश को डॉक्टर शहनवाज ने 50 हजार रुपये व सिल्वर ट्राफी देकर पुरस्कृत किया। इस दौरान मिर्जापुर के राष्ट्रीय खिलाड़ी सूर्यांश को मैन ऑफ द सीरीज प्रदान किया गया। वही वालीबाल टूर्नामेंट के फाइनल मैच में सुनील पांडेय व अंजनी पांडेय रेफरी रहे।
इस दौरान मुख्य रूप से मोहम्मद शाहिद, अबू सहमा उर्फ बाबा, पप्पू भाई, महफूज उर्फ पापा, नियाज अहमद, हाजी हशिब सहित सैकड़ों की संख्या में दूरदराज से आये बाली बाल के प्रशंसक मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment