शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन की अभद़ टिप्पणी पर नौजवानों ने सड़क पर उतर कर किया प्रदर्शन।
वसीम रिजवी के खिलाफ की नारेबाजी थाने पर दी तहरीर।
सोशल मीडिया पर हो रहे वीडियो वायरल पर सड़क पर उतरे नौजवान।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जीयनपुर कस्बे के लोग सड़क पर उतर कर प्रदर्शन कर जीयनपुर थाने में दी तहरीर कुरान पर अभद्र टिप्पणी करने से भड़के नौजवानों ने मुकदमा दर्ज करने की मांग।
जानकारी के अनुसार शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी पुत्र मुहम्मद जबी निवासी लखनऊ के ऊपर इस्लाम धर्म के आखरी पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब व कुरान के खिलाफ अश्लील व अभद्र टिप्पणी की सोशल मीडिया पर हो रही। वीडियो वायरल पर दर्जनों की संख्या में नौजवानों ने जीयनपुर कस्बे में सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की इस दौरान उनकी अश्लील व अभद्र टिप्पणी पर भड़के नौजवानों ने आक्रोश व्यक्त किया और जीयनपुर थाने में तहरीर देकर उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग की। निहाल मेहंदी ने कहा कि सांप्रदायिक तनाव फैलाने के लिए व जानबूझकर चर्चा में बने रहने के लिए इस्लाम धर्म पर झूठे व बेबुनियाद टिप्पणी पर आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान जीशान मेहंदी, कायाम मेहंदी, आदिल अब्बास, इस्लाम, मोहम्मद तौदीद, अजीम सहित दर्जनों की संख्या में नौजवान मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment