सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर अनुपस्थित कर्मचारियों से मांगा स्पष्टीकरण।
66 प्रार्थना पत्रों में से 5 का मौके पर हुआ निस्तारण।
अपर आयुक्त ने संपूर्ण समाधान दिवस पर सुनी समस्या।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील संपूर्ण समाधान दिवस पर अपर आयुक्त न्यायिक हंसराज ने पहुंचकर की सुनवाई व समाधान दिवस से अनुपस्थित सहायक विकास पंचायत हरैया, प्रभारी निरीक्षक महाराजगंज बिलरियागंज रौनापार मुबारकपुर तहबरपुर से मांगा स्पष्टीकरण।
जानकारी के अनुसार सगडी संपूर्ण समाधान दिवस पर सोमवार दिन में 11:00 बजे पहुंचे अपर आयुक्त न्यायिक हंसराज ने सुनवाई की इस दौरान उन्होंने सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस रजिस्टर का अवलोकन किया व पडे़ हुए प्रार्थना पत्रों पर फोन करके शिकायतकर्ता से जानकारी ली। इस दौरान संपूर्ण समाधान दिवस से अनुपस्थित सहायक विकास पंचायत हरैया, प्रभारी निरीक्षक महाराजगंज बिलरियागंज रौनापार मुबारकपुर तहबरपुर से स्पष्टीकरण मांगा।
सगडी सम्पुर्ण समाधान दिवस पर कुल 66 प्रार्थना पत्र आए मौके पर पांच प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। वही अगले संपूर्ण समाधान दिवस के पूर्व गुणवत्तापूर्ण व समय बद्ध निस्तारण के लिए अपर आयुक्त न्यायिक हंसराज ने उपस्थित कर्मचारियों को निर्देशित किया। इस दौरान उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार, न्यायिक उपजिलाधिकारी सगड़ी विशाल, सगड़ी तहसीलदार अभिषेक कुमार सिंह, नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा व विनय प्रभाकर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment