सहायक निर्वाचन अधिकारी को उपजिलाधिकारी ने लगाई फटकार।
चार बीएलओ व दो प्रधानाध्यापकों से मांगा स्पष्टीकरण।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील पर उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने निर्वाचन कार्यालय में सहायक निर्वाचन अधिकारी के साथ बैठक की इस दौरान उन्होंने उपस्थित सभी 10 सहायक निर्वाचन अधिकारी को फटकार लगाई और जेंडर रेशियो बढ़ाने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर भ्रमण करने के साथ बीएलओ ग्राम प्रधान कोटेदार के साथ बैठक कर महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाने व नए मतदाता बनाने के लिए प्रोत्साहित करने को कहा गया वहीं उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम भ्रमण के दौरान बूथ संख्या 290-291 प्राथमिक विद्यालय छतरपुर खुशहाल से अनुपस्थित रशीदा बेगम ,शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव शिक्षामित्र बीएलओ बूथ संख्या 357 कन्या प्राथमिक विद्यालय बिलरियागंज, कुसुम लता श्रीवास्तव आंगनवाड़ी बूथ संख्या 404 प्राथमिक विद्यालय बनकट, सितारा देवी आंगनवाड़ी बूथ संख्या 45 देवारा जदीद को अनुपस्थित रहने पर और बिलरियागंज खंड शिक्षा क्षेत्र प्राथमिक विद्यालय छिहीं अध्यापक दुर्जन राम व छिछोरी प्रधानाध्यापक विजय प्रकाश दोनों विद्यालय बंद मिलने पर सभी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। दो कार्य दिवस के अंदर स्पष्टीकरण न देने पर उनके विरुद्ध कार्यवाही के लिए विभाग को पत्र लिखा जाएगा।
उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
No comments:
Post a Comment