Friday, November 12, 2021

विधानसभा सगड़ी से हजारों गाड़ियों का निकलेगा काफिला--मनीष मिश्रा भाजपा नेता

विधानसभा सगड़ी से हजारों गाड़ियों का निकलेगा  काफिला--मनीष मिश्रा भाजपा नेता

सगड़ी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने की बैठक में लिया गया फैसला।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी विधानसभा क्षेत्र से हजारों गाडियों का काफिला ले जाने के लिए तैयारियां जोरों पर 13 तारीख को आजमगढ़ जनपद के आजमबांध यशपालपुर में विश्वविद्यालय शिलान्यास को लेकर आयोजित अमित शाह की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के लोग पिछले कई दिनों से लगातार गांव में जाकर लोगों को जागृत कर रहे हैं और भाजपा की नीतियों को भी समझा रहे हैं। जनपद में हो रहे हैं इतिहासिक विश्वविद्यालय की स्थापना के अवसर पर ज्यादा से ज्यादा लोगों को कार्यक्रम का भागीदार बनाने के लिए सगड़ी विधानसभा के भाजपा नेता मनीष मिश्रा लगातार अजमतगढ़ ब्लॉक और हरैया ब्लॉक का दौरा कर रहे हैं। ऐतिहासिक रैली बताते हुए उन्होंने कहा कि आजमगढ़ जनपद के शिक्षा जगत के विकास के लिए विश्वविद्यालय मील का पत्थर साबित होगा। अमित शाह के जनपद में आगमन से इस जनपद के विकास का रास्ता स्वस्थ होने जा रहा है। उनके कार्यक्रम में सगड़ी विधानसभा की सबसे बड़ी उपस्थिति दर्ज होने जा रही है। रैली को लेकर गांव-गांव में उत्साह है। उन्होंने सगड़ी के लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में समय से रैली में उपस्थित होने की अपील की है। इस दौरान भाजपा नेता देवेंद्र सिंह,जयप्रकाश सिंह, प्रेम सिंह,अजेंद्र प्रताप सिंह, अभिषेक सिंह,तेज नारायण सिंह, राधेश्याम मौर्या, अरुण कुमार,अमित यादव, शिव प्रसाद यादव, हरेंद्र चौहान,योगेंद्र यादव आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment