सगड़ी तहसील में कोविड-19 से हुई मौत पर अहेतुक सहायता आवेदन प्राप्ति का लगा सेल।
50 हजार प्रति व्यक्ति अनुग्रह राशि के लिए आवेदन प्राप्ति का लगा सेल।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील पर कोविड 19 के दौरान हुई मौत पर शासन के निर्देश के अनुसार ₹50000 प्रति व्यक्ति अनूग्रह अहेतुक सहायता राशि देने के लिए आवेदन प्राप्ति का लगा सेल।
जानकारी के अनुसार कोविड-19 के दौरान सगड़ी तहसील क्षेत्र के जिन लोगों की मौत कोरोना से हो गई उनको राज्य आपदा से ₹50000 प्रति व्यक्ति अनुग्रह सहायता राशि देने के लिए सगड़ी तहसील पर आवेदन पत्र लेने के लिए सेल लगाई गई है। सगड़ी तहसीलदार अभिषेक कुमार सिंह को नोडल अधिकारी के रूप में नामित किया गया है। वही जो भी आवेदन प्राप्त होगा 30 दिन के अंदर जिला कमेटी के द्वारा सत्यापन कर लाभार्थी के बैंक खाते में डीबीटी के द्वारा सीधे भेजी जाएगी। वही लाभार्थी के आवेदन फार्म में उनसे मृतक का नाम, पिता का नाम व पता के साथ कोविड-19 प्रमाण पत्र की छाया प्रति, मृत्यु प्रमाण पत्र की छाया प्रति, आश्रित का नाम व बैंक खाता की जानकारी मांगी जा रही है। सगड़ी तहसील पर जिसके लिए आवेदन फार्म प्राप्ति के लिए टेबल लगाई गई है। प्रतिदिन प्राप्त आवेदन पत्रों को ऑनलाइन फीडिंग की जा रही है। विदित हो उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा निर्वाचन ड्यूटी में लगे कार्मिकों की मृत्यु पर 30 लाख रूपयें व रोकथाम में लगे कार्मिकों की मृत्यु पर 50 लाख रुपये की सहायता राशि के साथ प्रति व्यक्ति 50 हजार रुपये देने के लिए शासन से निर्देशित किया गया था।
No comments:
Post a Comment