Thursday, October 7, 2021

स्वाभिमान से समझौता नही कर सकता क्षत्रिय समाज--वीर प्रताप सिंह वीरु भैया

स्वाभिमान से समझौता नही कर सकता क्षत्रिय समाज--वीर प्रताप सिंह वीरु

जीयनपुर के भटौली गांव में राष्ट्रीय अध्यक्ष करणी सेना का किया स्वागत।

हाफिजपुर चौराहे से सभा स्थल तक निकाली बाइक रैली।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ ब्लाक के भटौली गांव की बाग में जन सभा का आयोजन किया गया। जिसके लिए युवाओ में जबरदस्त जोश दिखाई दिया।जो करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह उर्फ वीरु भैया का हाफिजपुर चौराहे से सभा स्थल तक स्वागत करते हुए बाइक और कार रैली निकालते हुए भभ्य स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं एव जय भवानी के उद्द्घोष के साथ पूरा पंडाल गूंज उठा। सभा को सम्बोधित करते हुए करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह उर्फ वीरू बतौर मुख्यातिथि ने कहा कि क्षत्रिय कोई जाति नही है बल्कि यह राष्ट्रीय धरोहर है जो देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिया। आरक्षण काला कानून है।यह आर्थिक आधार पर होना चाहिए माया अखिलेश,या अन्य नेताओं को आरक्षण क्यों दिया जा रहा है। हम किसी समाज के विरोधी नही है। बल्कि राजपूत वह है जो किसी भी समाज की बहन बेटी के साथ अन्याय होगा तो उसे रोकने का काम करता रहा है और करता रहेगा। इतिहास से छेड़छाड़ करने वालो को छोड़ेगा नही। करणी सेना ने संजय लीला भंसाली को इतिहास से छेड़छाड़ की तो उसकों सबब पूरे देश ने उसे सिखाया। नौजवानों को उन्होंने ललकारते हुए कहा कि अपने इतिहास को जाने और शिक्षा में आगे बढ़े और इतिहास बनाये। राष्ट्र की रक्षा के लिए राजपूतो ने जो कुर्बानी दी वह भुला नही जा सकता। और आज भी राष्ट्र के लिए कुर्बानी देने को तैयार है। जो जिस भाषा मे समझेगा उसे भाषा मे समझायेगे। हमारी लड़ाई राष्ट से आकर परिवार तक सीमित हो गयी है जो पारिवारिक विघटन का कारण बन रहा है। समाज की एकता हमारे अपनो से है। अपनो से लड़ाई खत्म होनी चाहिए। उन्होने कहा कि आप सब लोग उसका समर्थन करे चाहे वह किसी भी पार्टी का हो। वही जनपद से लेकर सभा स्थल तक जगह जगह स्वागत किया गया। दर्जनो कार्यकर्ताओ ने करणी सेना की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम का संचालन रामबृक्ष सिंह,अध्यक्षता सिद्धनाथ शाही ने की। इस दौरान उमाशंकर उर्फ उमा बाबा, प्रवीण सिंह समाजसेवी, राजनरायन सिंह,कुँअर देवेंद्र सिंह परिहार पृर्वांचल के अध्यक्ष, अरबिंद सिंह,अंकित सिंह,सुधीर सिंह,योगेश,श्यामसुंदर सिंह एडवोकेट,अशोक सिंह एडवोकेट आदि लोग रहे।

No comments:

Post a Comment