गर्भवती पत्नी को दहेज के लिए फाँसी पर लटकाया मौत।
पिता की तहरीर पर तीन के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज।
दहेज में अपाची बाइक एव दो लाख नकद रुपये मांगने का आरोप।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के भरौली गांव में बीती रात दहेज प्रताड़ना को लेकर शिताबी पत्नी संजय चौहान उम्र 22 को परिजनों ने फांसी के फंदे पर लटका कर मार डाला। जबकि उसके पूर्व लगभग 8:00 बजे मृतका का पिता और माता से टेलीफोन पर बात भी हुई थी उसके उपरांत करीब 11:00 बजे ससुराल पक्ष के लोगों ने सूचना दिया कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिस पर पिता ने फोटो मांगा तो फोटो नहीं भेजा गया सुबह भागकर गांव पहुंचे और जीयनपुर पुलिस को सूचना दी। तब तक शव को फांसी से उतार दिया गया था। जिस पर जीयनपुर पुलिस शव को जीयनपुर कोतवाली लाई और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के पहुँचने पर सभी लोग घर छोड़ कर फरार हो गए। विवाहिता के पिता कैलाश चौहान पुत्र चंद्र चौहान निवासी बरडीहा उर्फ गड़ेरुआ थाना मुबारकपुर दहेज में अपाचे गाड़ी एवं 200000 रुपये नगद मांगने का आरोप लगाते हुए सास देवर और पति पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दी है। पिता ने अभी बताया कि मेरी पुत्री लगभग 3 माह की गर्भवती थी और बार-बार ससुराल के लोग इसे प्रताड़ित किया करते थे जब की शादी छिपाकर लोगों ने कर लिया इसके पूर्व भी संजय की शादी हुई थी पर पहली पत्नी प्रताड़ना से घर छोड़कर भाग गई थी। जिसकी जानकारी मुझे नही हुई। तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है एवं जांच पड़ताल में जुट गई है। इस संबंध में प्रभारी कोतवाल दिनेश कुमार यादव ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दहेज प्रताड़ना और हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सभी घर छोड़ कर फरार हो गए है।
No comments:
Post a Comment