आभूषण की दुकान में सुरंग बनाकर चोरी करने का प्रयास।
आभूषण की दुकान में चोरों ने चोरी करने के लिए बनाई सुरंग।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंजान शहीद बाजार में स्थित लकी ज्वैलर्स की दुकान में बीती रात चोरों ने आभूषण की दुकान में सुरंग बनाकर दुकान तक पहुंचे और सेध काटकर दुकान में रखी तिजोरी का लाकर तोड़ने का प्रयास किया पर लाकर ना टूटने पर सीसीटीवी कैमरा और डीवीआर मशीन पर चोरों ने हाथ साफ किया।
जानकारी के अनुसार मुबारकपुर निवासी विजय कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार की अंजान शहीद बाजार में स्वर्ण आभूषण की दुकान है। जिसमें बीती रात सुरंग बनाकर चोरों ने दुकान में सेंध लगाई और लाकर तोड़ने का प्रयास किया। लाकर न टूटने पर डीवीआर मशीन और सीसीटीवी कैमरे पर हाथ साफ कर चोर वहां से चंपत हो गए। सूचना पर शनिवार की सुबह स्थानीय पुलिस ने पहुंचकर मौके का जायजा लिया और लिखित तहरीर देने की बात कहते हुए वापस चले गए। चोरों द्वारा चोरी के नायाब तरीके से बाजार के लोगों में दहशत व्याप्त है।
No comments:
Post a Comment