Monday, October 4, 2021

कोकिलपार ग्राम प्रधान ने सामुदायिक शौचालय निर्माण की लगाई गुहार।

कोकिलपार ग्राम प्रधान ने सामुदायिक शौचालय निर्माण की लगाई गुहार।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के कोकिलपार ग़ाम प़धान ने सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर सामुदायिक शौचालय निर्माण कराने के लिए उपजिलाधिकारी सगड़ी को सौंपा ज्ञापन।
सगड़ी तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस पर कोकिलपार प़धान सुबाष राजभर ने ग्राम सभा में गाटा संख्या 84 और 85 जो अभिलेख में गाढ़ा के नाम से अंकित है। जिस पर सामुदायिक शौचालय के निर्माण के लिए ग्राम सभा द्वारा प्रस्ताव भी जमीन चिन्हित कर किया जा चुका है। मौके पर बालू ईट सीमेंट गिर चुका है। पूरे ग्राम सभा के लोग सहमत हैं कि गांव के ही पतिराम पुत्र मंगरु उक्त भूमि को हड़पने व निजी स्वार्थ के कारण सामुदायिक शौचालय का निर्माण करने से रोक रहे हैं। जिस पर ग्राम प्रधान ने संपूर्ण समाधान दिवस पर पहुंचकर उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार को ज्ञापन देकर पुलिस बल की उपस्थिति में शांतिपूर्ण ढंग से निर्माण कराने की मांग की। इस दौरान ग्राम पंचायत सदस्य राम जी चौहान, मनोज कुमार, शारदा देवी, उर्मिला, रमेश, हरिराम, चंदा इत्यादि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment