Wednesday, October 6, 2021

हृदय गति रुकने से युवक की मौत।

हृदय गति रुकने से युवक की मौत।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के तरौका गांव निवासी युवक की हृदय गति रुकने से मौत हो गई परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार योगेंद्र यादव पुत्र दीपचंद यादव उम्र 40 साल अपने तीन भाइयों में बीच में था। घर पर गृहस्थी कार्य के उपरांत मंगलवार दिन में 2:30 बजे अचानक सीने में दर्द हुआ आनन-फानन में परिजन लाटघाट में स्थित निजी अस्पताल में लेकर भागे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के उपरांत परिवार में कोहराम मच गया उसकी माता गुलाबी देवी व पत्नी का रो रो कर बुरा हाल रहा मृतक युवक के पास एक पुत्र तीन पुत्रियां हैं।

No comments:

Post a Comment