शिवपुर ग्राम पंचायत में मगरमच्छ निकलने से ग्रामीणों में मचा हड़कंप ।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
रिपोर्ट:सर्वेश पान्डेय बिलरियागंज।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के महराजगंज विकासखंड अंतर्गत शिवपुर ग्राम पंचायत स्थित बुढ़ऊ बाबा मंदिर के समीप एक मगरमच्छ निकल गया जिससे आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। यह सूचना क्षेत्र में फैलते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए आनन-फानन में ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दिया पर वन विभाग के अधिकारी समय से नहीं पहुंच सके। जिसके बाद ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद जाल के सहारे मगरमच्छ को पकड़कर बुढ़ऊ बाबा मंदिर स्थित यज्ञशाला में रखा फिर कुछ देर में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय वन विभाग कार्यालय महराजगंज ले गई।पहुंची वन विभाग की टीम में वन विभाग निरीक्षक अरविंद शरण , सतीश चंद , रामजतन , सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।
No comments:
Post a Comment