Wednesday, October 20, 2021

रजादेपुर मठ के उत्तराधिकारी विवाद पर तहसील सभागार में हुई बैठक।

रजादेपुर मठ के उत्तराधिकारी विवाद पर तहसील सभागार में हुई बैठक। 

बैठक में नहीं निकला कोई हल छठ पूजा के उपरांत होगा फैसला। 

दोनों पक्षों से समिति गठन के लिए मांगे गए नाम। 

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के रजादेपुर मठ पर मठाधीश व उत्तराधिकारी को लेकर सगड़ी तहसील सभागार में दोनों पक्षों की बैठक बुलाई गई थी। जो बैठक रही बेनतीजा उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने कहा कि छठ पूजा के उपरांत दोनों पक्षों के लिखित तर्कों के अध्ययन के उपरांत होगा फैसला।
सगड़ी तहसील पर रजादेपुर मठ के मठाधीश का उत्तराधिकारी को लेकर चल रहे पूर्व के विवाद पर प्रशासन द्वारा दोनों पक्षों की  बैठक शाम 3:00 बजे बुलाई गई थी। जिसमें दोनों पक्षों में अपना अपना तर्क मौखिक रखा और लिखित रूप से भी प्रशासन को सौंपा 2 घंटे तक बैठक में तर्कों को सुनने के उपरांत उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने कहा कि दोनों पक्षों के लिखित दस्तावेजों के अध्ययन कर छठ पूजा के बाद मठाधीश को लेकर चल रहे विवाद पर हल निकाला जाएगा। वही दोनों पक्षों से एक समिति के गठन के लिए प्रस्तावित नाम मागें गए पूर्व से दिए गए नामों में वृद्धि के लिए दोनों पक्षों से तहसील में आकर अपने-अपने पक्ष के नाम देने के लिए कहा गया। वही दोनों पक्ष मठ पर शांति व्यवस्था व यथास्थिति बनाए रखें। इस दौरान कार्यवाहक मठाधीश शिव शंकर भारती व उनके उत्तराधिकारी शिव सागर भारती के पास से दर्जनों की संख्या में उनके शिष्य मौजूद रहे। वहीं दूसरे पक्ष से हरैया प्रधान अतुल कुमार राय, सुधीर सिंह, दीपक सिंह, सोनू सिंह सहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे। वहीं ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, सगड़ी तहसीलदार अभिषेक सिंह, नायब तहसीलदार विनय प्रभाकर, जीयनपुर कोतवाल दिनेश यादव के साथ भारी संख्या में पुलिस बल तहसील परिसर में तैनात रही।

No comments:

Post a Comment