बनबसा बैराज से छोड़े गए पानी से देवारा क्षेत्र में कोई खतरा नहीं_ एसडीएम
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के उत्तरी भूभाग में प्रवाहित होने वाली सरयू नदी जून से ही उफान पर थी। अक्टूबर के पहले सप्ताह तक लगातार नदी में उतार-चढ़ाव आता रहा। गागेपुर परसिया के पास सैकड़ों बीघा जमीन कटकर नदी की धारा में विलीन हो गई। बगहवा में कई आवासीय मकान भी नदी की धारा में बह गए। जलजमाव से देवारा के लोगों का जीवन दुष्कर हो गया था। लेकिन अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से नदी का पानी पूरी तरह से निचले स्तर पर चला गया। जिससे लोगों को काफी राहत मिल गई थी। 2 दिन पूर्व बनबसा बैराज से पानी छोड़े जाने से देवारा के लोगों में एक बार फिर भय और आशंका व्याप्त है कि कहीं नदी फिर तबाही ना मचाना शुरू कर दे।
इस संबंध में उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने बताया कि बनबसा बैराज से छोड़े गए पानी से देवारा क्षेत्र में कोई दिक्कत नहीं आएगी। एक से डेढ़ मीटर अधिकतम पानी बढ़ेगा। इससे किसी तरह की कोई खतरे की स्थिति नहीं पैदा होगी। इसके बावजूद बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया गया है। लोगों को नदी क्षेत्र में जाने से मना किया गया है। साथ ही पशुओं को भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में ले जाने से रोका गया।
No comments:
Post a Comment