Monday, October 25, 2021

सड़क दुर्घटना में ग्राम पंचायत अधिकारी की मौत।

सड़क दुर्घटना में ग्राम पंचायत अधिकारी की मौत।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंजान शहीद बाजार के अंजान शहीद --हाजीपुर मार्ग पर आजमगढ़ से हरैया ब्लाक पर जा रहे ग्राम पंचायत अधिकारी संदीप कुमार पुत्र रामसुमेर उम्र लगभग 36 साल निवासी पैकौली थाना सिधारी की दुर्घटना में मौत हो गई है। आजमगढ़ से लगभग 9:00 बजे सिधारी थाना क्षेत्र के सम्भूपुर घर से निकलकर बाइक से हरैया ब्लाक के लिए जा रहे थे कि अंजान शहीद बाजार के पहले हाजीपुर मार्ग पर जैसे ही मुड़े पीछे से आ रही ट्रक ने धक्का मार दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। और चालक  ट्रक छोड़ कर भाग निकला सूचना पर पहुंचे जीयनपुर कोतवाली के एसआई केशर यादव हम राहियों के साथ मौके पर पहुंचकर शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर भेज दिया। संदीप कुमार की मौत की सूचना ब्लॉक पर लगते ही शोक की लहर दौड़ गई सारे सेक्रेटरी एवं अधिकारी कर्मचारी पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचने के लिए निकल पड़े।लगभग 15 वर्षो से ब्लाक पर कार्यरत है। बीच मे पवई ब्लाक स्थानांतरण हुआ था। पर चार माह पूर्व ही ब्लाक हरैया पर स्थानांतरित हो कर आये थे। वहीं मृतक की पत्नी ममता का रो रो कर बुरा हाल हुआ है। मृतक के दो लड़के और एक लड़की है।

No comments:

Post a Comment