25 तारीख को लगेगा लाटघाट बाजार का मेला तैयारियां पूरी।
देवी की नौ प्रतिमा हुई स्थापित।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लाटघाट बाजार में 25 अक्टूबर को कार्तिक पंचमी के दिन सोमवार को मेला लगेगा। लाटघाट बाजार में करीब 4 किलोमीटर वर्गाकार में मेला लगता है। आजमगढ़ गोरखपुर संपर्क मार्ग मेले के दिन बाधित हो जाता है और पूरी रात रूट डायवर्जन रहता है। वही लाटघाट मेला आयोजन कर्ता अनिल कुमार मिश्रा नेे बताया कि मेले में प्रदेश स्तर के बिरहा गायक विजय लाल यादव के साथ प्रितिपाल वाराणसी के साथ मुकाबला होगा। सभी पांडालो पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होता रहा है। इस बार भी सांस्कृतिक कार्यक्रम व बिरहा का आयोजन किया गया है। वही दूर दूर से आए दुकानदार आजमगढ़, मऊ, बलिया, गोरखपुर,फैजाबाद, अंबेडकरनगर से अपनी दुकान लेकर आते है। 2 दिन पूर्व से ही मेले में झूला लग गया।
देवारा क्षेत्र में लगने वाले इस मेले में भारी भीड़ को देखते हुए जीयनपुर ,रौनापार,महाराजगंज,बिलरियागंज सर्किल सहित पुलिस,पीएसी व ट्रैफिक पुलिस प्रतिवर्ष लगाई जाती है। इस वर्ष भी मेले की व्यवस्थाएं पूरी हो चुकी है।
No comments:
Post a Comment