Sunday, August 1, 2021

मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने शव रखकर पति और भाभी पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की की मांग।

मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने शव रखकर पति और भाभी पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की की मांग।

पोस्टमार्टम के उपरांत घर पर रखा शव मुकदमा दर्ज करने तक अंतिम संस्कार नहीं। 

मुकदमा दर्ज होने के बाद देर शाम परिजनों ने शव का किया अंतिम संस्कार।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के भुवना बुजुर्ग गांव में पोस्टमार्टम के उपरांत घर के सामने दुर्गा मंदिर पर बहन का शव रखकर मुकदमा दर्ज होने तक अंतिम संस्कार करने से किया इनकार।
जानकारी के अनुसार दुर्गासा पुत्री मुन्नर राजभर उम्र 30 साल निवासी भुवना बुजुर्ग की शादी साल 2010 में सूर्यभान पुत्र हरीलाल निवासी मेंहदीपट्टी से धूमधाम से विवाह हुआ था। शुक्रवार की रात्रि 9:00 बजे मायके पक्ष को तबीयत खराब होने की सूचना पर परिजन पहुंचे तो मौके से सभी घर के लोग फरार हो गए। वही उसकी बहन मृत अवस्था में पड़ी हुई थी 22 जुलाई को जीयनपुर थाने में मारपीट की सूचना दी गई थी। जिसमें उसके पति सूर्यभान का शांति भंग में चालान भी हुआ था। रात्रि में मौत के उपरांत उसके छोटे भाई रामविनय राजभर ने जीयनपुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके बहन के पति सूर्यभान और उसकी भाभी बिंदु पत्नी उदयभान ने बहन को मारपीट कर पानी में डुबोकर भाभी से अवैध संबंध के कारण हत्या कर दी। वही जीयनपुर कोतवाल हिमेंद्र सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया था। जहां पोस्टमार्टम के उपरांत जीयनपुर थाने पर पहुंचकर परिजन पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाला देकर मुकदमा दर्ज करने की बात की। जिस पर जीयनपुर कोतवाल हिमेंद्र सिंह ने 398A,304B,3/4 DP एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मृतका के पति और भाभी के घर पर पुलिस ने दबिश दिया। मुकदमा दर्ज होने के बाद मायके पक्ष के लोगों ने शव का देर शाम को अंतिम संस्कार कर दिया।

No comments:

Post a Comment