Monday, August 2, 2021

पत्नी की हत्या का आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

पत्नी की हत्या का आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मेहंदी पट्टी निवासी अपनी पत्नी के अनिश्चित हत्या का आरोपी सूर्यभान राजभर पुत्र हरीलाल राजभर उम्र 34 साल को सुबह 9:00 बजे चुनहवा चौराहा पर शिव मूर्ति के समीप से जीयनपुर कोतवाल हिमेंद्र सिंह ने दल बल के साथ गिरफ्तार कर लिया। 
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात्रि 8:00 बजे अपनी पत्नी दुर्गासा को लेकर जीयनपुर से घर वापस आते समय रास्ते में धान के खेत में गिर गई। जिसमें उसकी मौत हो गई सूचना पर पहुंचे मायका पक्ष भुवाना बुजुर्ग निवासी  छोटे भाई विनय राजभर ने उसके पति सूर्यभान राजभर पर अवैध संबंध का भाभी बिंदु से आरोप लगाते हुए पानी में डूबोकर मारने का जीयनपुर थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया था। तब से जीयनपुर पुलिस उसके घर पर दबिश दे रही थी। वह घर से फरार था। आज सोमवार की सुबह 9:00 बजे मुखबिर की सूचना पर चौराहे के शिव प्रतिमा के पास से जीयनपुर कोतवाल हिमेंद्र सिंह ने दल बल के साथ पहुंचे जिस पर आरोपी ने भागने का प्रयास किया पर पुलिस ने घेर कर गिरफ्तार कर लिया।

No comments:

Post a Comment