Wednesday, July 14, 2021

पेट्रोल,डीजल मंहगाई को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने चलाया हस्ताक्षर अभियान।

पेट्रोल,डीजल मंहगाई को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने चलाया हस्ताक्षर अभियान।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के काग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा बुधवार को सगड़ी विधानसभा अंतर्गत विभिन्न पेट्रोल पंपों पर केंद्रीय नेतृत्व के आवाहन पर पेट्रोल डीजल एवं महंगाई को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया।जिसमें सैकड़ो लोगो ने प्रतिभाग किया। वही सगड़ी विधानसभा अंतर्गत 14 एवं 15 जुलाई को 2 दिवसीय अभियान की सुरुआत करते हुए। पेट्रोल डीजल महंगाई को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा राना खातून के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया और महंगाई को कंट्रोल करने एवं पेट्रोल डीजल के बढ़े दाम वापस लेने की मांग की गई। इस दौरान क्षेत्र के दाऊदपुर सगड़ी बागखालिस खालिसपुर रजादेपुर  लछिया लाटघाट,जमसर अजमतगढ़ आदि दर्जनों पेट्रोल पंप पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जहां प्रचार गाड़ी पर लगे बैनर पर लोगों ने हस्ताक्षर करते हुए अभियान की शुरुआत की। वही कार्यकर्ताओं ने बेतहाशा बढ़ रहे पेट्रोल और डीजल के दामों को मूल्यवद्धि वापस लेने एवं महंगाई पर सरकार का नियंत्रण ना होने की बात कही और बड़े हुए कीमतों को वापस लेने की मांग की। इस संबंध में राना खातून वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार जब तक पेट्रोल मूल्यवृद्धि को जीएसटी के अंतर्गत नहीं लाएगी तब तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा इसका विरोध किया जाता रहेगा। जबकि जीएसटी लागू करते वक्त सरकार ने लोगों को आश्वस्त किया था कि एक देश एक टैक्स लागू होगा पर ऐसा ना होने से बेतहाशा महंगाई बढ़ती जा रही है और भाजपा सरकार पूजी पतियों को लाभ पहुंचाने के लिए महंगाई को कंट्रोल नही कर रही है और ना ही कालाबाजारी पर कार्रवाई कर रही है। इस दौरान पीसीसी सदस्य महताब आलम खान, पीसीसी सदस्य इंदल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद तस्लीम अहमद, प्रमोद पाठक, विजयी राजभर आदि रहे।

No comments:

Post a Comment