Thursday, July 15, 2021

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पुलिस मुठभेड़ के दौरान 06 अन्तर्जनपदीय मोटर साइकिल चोर गिरफ्तार।


पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पुलिस मुठभेड़ के दौरान 06 अन्तर्जनपदीय मोटर साइकिल चोर गिरफ्तार।

कब्जे से चोरी की 15 मोटर साइकिल, असलहा व कारतूस बरामद।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ श्री सुधीर कुमार सिंह* द्वारा चलाये जा रहे अभियान अपराध नियंत्रण व अपराधियो की गिरफ्तारी के क्रम में  अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री पंकज कुमार पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री निष्ठा उपाध्याय के कुशल पर्वेक्षण  व नेतृत्व में अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु थाना कोतवाली पर अलग –अलग टीम गठित कर अपराध/अपराधियो की धड़ पकड़ करने हेतु हेतु  लगातारप्रयास के क्रम में –
डा0 संजय सिंह यादव पुत्र श्री नरेन्द्र नाथ हाल पता म0नं0 193 वर्मा भवन धोबी गली (पकौड़ी वाली) मुहल्ला कुर्मीटोला थाना कोतवाली आजमगढ़, स्थायी पता ग्राम भगवानपुर म0नं0- 5 पोस्ट मदियापार थाना अतरौलिया तहसील बूढ़नपुर जिला आजमगढ़ मो0नं0 9451330820 के द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर दिनांक 02/07/021 को थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 198/21 धारा 379 भादवि पंजीकृत किया गया जिसमें दिनांक 02/07/021  को  अज्ञात चोर द्वारा म0नं0- 193 वर्मा भवन धोबी गली बहदग्राम कुर्मी टोला से मोटर साइकिल सुपर स्प्लेण्डर मोटर साईकिल नं0 UP50AE 6810 को चुरा लिया गया।  जिसकी विवेचना प्रचलित है।
दिनांक 14.07.21 को प्र0नि0 कृष्ण कुमार गुप्ता मय कोतवाली आजमगढ़ की पुलिस बल व स्वाट टीम के प्रभारी निरीक्षक नन्द कुमार तिवारी मय हमराह पुलिस टीम के द्वारा पूर्वांचल के जनपदों में हो रही मोटर साइकिल की चोरी की सूचना के सम्बन्ध में सूक्ष्मता व गहराई से अभिसूचना संकलित किया गया। मुखबिर की सूचना पर मोटर साइकिल चोरों की आने की सूचना पर उन्हें पकड़ने के लिए बैठौली पुलिया से करीब 200 मीटर पहले बिजली के पोल के पासचोरों के आने की इन्तजार किया जा रहा था कि इसी दौरान एक चार मोटर साइकिल से कुल 06 चोर आ रहे थे को रोकने का प्रयास किया गया। जिसपर एक मोटर साइकिल पर सवार शनि सिंह द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा हिकमत अमली से अपने जान की बाजी लगाते हुए सिखलाये हुए तरीके से मोटर साइकिल चोरों को काफी मसक्कत के बाद घेर घार कर पकड़ लिया गया। अभियुक्त शनि सिंह के कब्जे से एक अदद तमन्चा व फायरशुदा खोखा कारतूस व जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। मौके पर अभियुक्तों के कब्जे से 04 अदद मोटर साइकिल बरामद किया गया तथा चोरों की निशानदेही पर पूर्वांचलएक्सप्रेसवे उकरौड़ा के पास नवनिर्मित ओवरब्रिज के पश्चिम तरफ एक गड्ढे से गिरफ्तारशुदा 06 नफर अभियुक्तगणों के निशानदेही पर चोरी की 11 अदद मोटर साइकिलों को बरामद कर अभिरक्षा में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त गणों का चालान मा0 न्यायालय किया जा रहा है। 
*पूछताछ का विवरण-* अभियुक्तगणों से पूछताछ करने पर बता रहे हैं कि साहब इधर काफी दिन से लाकडाउन चल रहा है। जब लाकडाउन नहीं था तब हम लोग बाहर बसिलसिले रोजी रोजगार निकल जाते थे। कुछ काम धाम करके अपना जीवन यापन तथा परिवार का कर लेते थे। लेकिन जब से लाकडाउन लगा तब से कहीं हमलोगों को सही ढंग से काम धंधा नहीं मिल रहा था। इसीलिए हमलोग आपस में एकजुट होकर यही गाड़ी मोटर साइकिल जगह जगह से उठा लेते हैं। जिसे औने पौने दामों में बेंच लेते हैं। गाड़ियों का नम्बर प्लेट व चेचिस नम्बर, इन्जन नम्बर पहचान छिपाने के लिए और आपलोगों से बचने के लिए बदल देते हैं। आज हमलोग चोरी की मोटर साइकिलों को बेचने जा रहे थे कि दुर्भाग्यवश पुलिस द्वारा पकड़ लिये गये।
*पंजीकृत अभियोग का विवरण—*
1. मु0अ0सं0 212/21 धारा 307/34/411/413/414/420/467/468/471भादवि  थाना कोतवाली आजमगढ़ 
2. मु0अ0सं0 213/21 धारा 3/ 25 शस्त्र अधिनियम   थाना कोतवाली आजमगढ़ 
*गिरफ्तार अभियुक्तगण –*
1.सुल्तान हैदर पुत्र सलमान 2.मिनाहल हुसैन पुत्र मो0 साबिर
3.मो0 फरदीन पुत्र मो0 अख्तर निवासीगण ग्राम बड़ागाँव थाना घोषी जनपद मऊ
4.अभिषेक उर्फ गोलू गुप्ता पुत्र विरेन्द्र गुप्ता निवासीगण ग्राम बड़ागाँव थाना घोषी जनपद मऊ 
5.दिलशाद पुत्र आफताब निवासी  मदापुर थाना घोषी जनपद मऊ
6. शनि सिंह पुत्र कोमल सिंह निवासी बंशी बाजार थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया हाल पता रेलवे स्टेशन घोषी के सामने कस्बा घोषी जनपद मऊ
अभियुक्तगणों का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0198/21 धारा 379 भादवि थाना कोतवाली आजमगढ़ 
*बरामदगी माल का विवरण-*
*वाहन मोटर साइकिलें-* 
1. सुपर स्पलेन्डर वरंग नीला जिसके पीछे नम्बर प्लेट पर UP50T6992 अंकित है वास्तविक रजि0 न0 UP54F6741
2.वाहन स्पलेन्डर प्लस वरंग काला जिसके पीछे नम्बर प्लेट पर नं0- UP54F5612 अंकित है 
3. वाहन सुपर स्पलेन्डर वरंग लाल के रजि0 नं0 UP53BR3321 अंकित है वास्तविक नम्बर UP54P5269
4. वाहन अपाची वरंग सफेद UP53BP2774 अंकित है वास्तविक नं UP50BE4535
5 वाहन स्पलेन्डर प्लस वरंग काला नीला के पीछे नम्बर प्लेट पर रजि0न0 UP54F3147 
6. वाहन हिरो होण्डा स्पलेन्डर वरंग नीला पीला रजि0 नं0 UP50S1638 अंकित वास्तविक रजि0 नं0 UP50J2634 
07. वाहन डिस्कवर 100 C.C. वरंग काला लाल बिना नम्बर 
08.  बजाज सीटी- 100 बिना नम्बर के चे0 न0 को चेक किया गया तो DUFBLL53090  अंकित होना पाया गया, 
9. वाहन बजाज प्लेटिना वरंग काला नीला जिसके पीछे न0 प्लेट पर UP50Y0642 अंकित है 
10.वाहन होण्डा ड्रिम यूगा वरंग सफेद स्लेटी बिना नम्बर की 
11. वाहन हीरो स्पलेन्डर प्लस बिना नम्बर की 
12. वाहन हिरो होण्डा स्पलेन्डर रंग काला बिना नंम्बर प्लेट रजि0नं0 UP53AQ6962 पाया गया
13. वाहन सीडी डिलक्स काला लाल प्लेट पर रजि0 नं0 UP42R3907 अंकित है वास्तविक वाहन नं0 UP50W8568 
14. वाहन सुपर स्पलेन्डर वरंग काला लाल जिसके पीछे रजि0 नं0 UP50AE6810 अंकित है 
15. वाहन टीवीएस स्टार सीटी वरंग काला नीला नं0 UP70AA2601 अंकित है वास्तविकरजि0नं0 UP50R7300 
16- 01 अददतंमचा 315 बोर व 01 अदद जिंदा कारतूस व 01 अदद फायर शुदा खोखा कारतूस 315 बोर।
*गिरफ्तारी करने वाली टीम* 
1. प्र0नि0 नन्द कुमार तिवारी स्वाट टीम आजमगढ़
2. प्र0नि0 कृष्ण कुमार गुप्ता थाना कोतवाली आजमगढ़
3.व0उ0नि0 ब्रह्मदीन पाण्डेय थाना कोतवाली आजमगढ़
4.उ0नि0 कमलनयन दूबे चौकी प्रभारी बलरामपुर
5.उ0नि0 कमलकान्त वर्मा चौकी प्रभारी रोडवेज
6.उ0नि0 ज्ञानचन्द्र शुक्ल चौकी प्रभारी सिविल लाईन
7.उ0नि0 विनय कुमार दुबे चौकी प्रभारी पहाड़पुर
8.उ0नि0 संजय तिवारी चौकी प्रभारी एलवल
9.कां0 अनुज सिंह थाना कोतवाली आजमगढ़
10.कां0 नीरज द्विवेदी थाना कोतवाली आजमगढ
11. कां0 नीरज गौड़ थाना कोतवाली आजमगढ़
12.हे0कां0 चन्द्रभान यादव थाना कोतवाली आजमगढ़
13.हे0कां0 अरूण कुमार तिवारी थाना कोतवाली आजमगढ़
14.कां0 अरूण पाण्डेय थाना कोतवाली आजगढ़
15.कां0 अवध नरायन थाना कोतवाली आजमगढ़
16.कां0 बाबूलाल सोनकर थाना कोतवाली आजमगढ़
17.हे0कां0 जितेन्द्र कुमार पाण्डेय स्वाट टीम आजमगढ़
18.हे0कां0 विनोद सरोज स्वाट टीम आजमगढ़
19.कां0 प्रदीप कुमार पाण्डेय स्वाट टीम आजमगढ़
20. कां0 अरबिन्द पासवान थाना कोतवाली आजमगढ़

No comments:

Post a Comment