कुएं में डूबने से युवक की मौत,परीवार में मचा कोहराम।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कुरैश नगर निवासी युवक की कुएं में डूबने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार शहजादे पुत्र रफ़ी अहमद उम्र 16 साल निवासी खडेपुरा जनपद मऊ का निवासी था जो अपने ननिहाल कुरैश नगर में अपने नाना धुन्नू कुरैशी के यहां रहता था। मंगलवार बीती रात सुखपुर मसोना गांव में स्थित कुएं में शाम 7:30 बजे के आसपास गिर गया एक साथ ही के लड़के ने दौड़कर गांव के लोगों को सूचना दी मौके पर पहुंचे गांव के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद कुए से युवक को रात्रि 9:30 बजे निकाले जिसके पश्चात जीयनपुर स्थित निजी स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया जहां डॉक्टर ने आजमगढ़ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। युवक को जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। मौत की सूचना जैसे ही परिजनों को मिला घर में कोहराम मच गया। जब लड़के के मां-बाप को सूचना मिली की कुएं में गिरने से आपके लड़के की मौत हो चुकी है तो देर रात जीयनपुर कुरैश नगर पहुंचे परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दियें ही लड़के का शव को अपने साथ लेकर मऊ जनपद के लिए चले गये।
No comments:
Post a Comment