जीयनपुर नगर पंचायत सभासद में नामांकन के अंतिम दिन नहीं हुआ कोई नामांकन।
जीयनपुर आजाद नगर सभासद में मात्र एक का हुआ नामांकन।
लीलावती देवी का सभासद बनना तय।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर नगर पंचायत में आजाद नगर वार्ड 8 के लिए सभासद पद के लिए मात्र एक का नामांकन हुआ जिससे उनका सभासद बनना तय हो गया है।
जानकारी के अनुसार 19 जनवरी 2020 को वार्ड नंबर 8 आजाद नगर सभासद सोचन चौहान की हृदय गति रुक जाने की वजह से मौत हो गई जिसके उपरांत सभासद पद रिक्त था।
जिलाधिकारी के आदेश पर जीयनपुर नगर पंचायत में वार्ड नंबर 8 आजाद नगर सभासद चुनाव कार्यक्रम जारी किया गया था। जिसमें 31 से 1 तारीख तक नामांकन पर्चा खरीद की जानी थी। वही 3 तारीख से 6 तारीख तक नामांकन दाखिल करने का समय सुनिश्चित किया गया था।
4 मई को मतदान व 6 मई को मतगणना की जानी है। किंतु सोचन चौहान की पत्नी लीलावती चौहान ने ही मात्र नामांकन पर्चा खरीद कर नामांकन किया।
अन्य किसी ने नामांकन अंतिम दिन दाखिल नहीं किया। जिससे लीलावती देवी का वार्ड नंबर 8 आजाद नगर से सभासद बनना तय हो गया है। आरओ अपर तहसीलदार पवन कुमार सिंह ने बताया कि सभासद पद के लिए मात्र एक नामांकन लीलावती देवी का हुआ है।
No comments:
Post a Comment