Friday, March 19, 2021

नारेबाजी कर वसीम रिजवी का एआईएम आई एम के कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला।

नारेबाजी कर वसीम रिजवी का एआईएम आई एम के कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला।

ए आई एम आई एम के कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील गेट के सामने आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर एआईएम आईएम के सगड़ी विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर वसीम रिजवी का पुतला फूंका और उपजिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा।जानकारी के अनुसार एआई एम आई एम के कार्यकर्ताओं ने सगड़ी तहसील गेट के सामने आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर शुक्रवार दिन में 2:30 बजे मुस्लिम समाज की धार्मिक भावना भड़काने पर वसीम रिजवी का पुतला फूंका। इस दौरान दर्जनों कार्यकर्ताओं ने वसीम रिजवी के विरुद्ध नारेबाजी की वही वसीम रिजवी के द्वारा धार्मिक भावना भड़काने पर व कुरान शरीफ की 26 आयतों को लेकर उच्च न्यायालय में पीआईएल दाखिल करने और वीडियो वायरल करने पर आक्रोश व्यक्त कर मुस्लिम समाज की धार्मिक भावना भड़काने का आरोप लगाते हुए उनके ऊपर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की और कहा कि उनका कृत्य अपराध की श्रेणी में आता है। इस लिए वसीम रिजवी के विरुद्ध तत्काल मुकदमा दर्ज करने की मांग की। जिसमें मुख्य रुप से मुदस्सीर खान, आमिर खान, असहद खान, अरीज खान,सलमान, रेहान, आरिफ,नासिर,फुरकान,रज्जाक ,जैद खान सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment