Friday, March 19, 2021

मंडल स्तरीय आरोग्य पशु शिविर और मेला का हुआ आयोजन।

मंडल स्तरीय आरोग्य पशु शिविर और मेला का हुआ आयोजन।

पशुपालकों के आय बढ़ाने के लिए पशु विभाग उनके उनके घर ले पशुपालक लाभ : गौरव कुमार

सैकड़ों की संख्या में पशुपालक मेला से हुए लाभान्वित।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़ 
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के बेरमा ग्राम सभा में मंडल स्तरीय बृहद पशु आरोग्य शिविर व मेला का आयोजन पशुपालन विभाग द्वारा किया गया। जिनमें सैकड़ों की संख्या में पशुओं का निशुल्क इलाज व दवा उपलब्ध कराई गई इस दौरान पशुपालकों को पशुओं से संबंधित विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी गई।
जानकारी के अनुसार बेरमा ग्राम सभा में बृहद पशु आरोग्य शिविर व मेला के दौरान तीन हजार की संख्या में पशुओं गाय, भैंस, बकरी, भेड़, कुत्ता इत्यादि पशुओं का निशुल्क इलाज व पशु आहार वितरित किया गया वही कैंप लगाकर आजमगढ़ मऊ और बलिया से आए पशु डॉक्टरों के द्वारा बांझपन चिकित्सा, बधियाकरण, सामान्य चिकित्सा, पशुधन बीमा,टीकाकरण, शल्य चिकित्सा की जानकारी दी गई। इस दौरान पशुओं की टैगिंग के लिए पशुपालकों को प्रेरित कर उनसे होने वाले लाभ भी बताए गए। वही पशुपालकों को पशु आहार पेट के कीड़े मारने की दवा पशुओं को गर्मी आने की दवा कैलशियम पाउडर इत्यादि निशुल्क वितरित किया गया।
मंडल स्तरीय पशु आरोग्य शिविर मेला में जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में एसडीएम सदर गौरव कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए पशुपालन विभाग उनके घर आया हुआ है जिसका पशुपालक लाभ लें। वहीं उन्होंने पशुओं के टैगिंग से होने वाले लाभ की भी जानकारी दी और मेले की प्रशंसा कर पशुपालन विभाग को अन्य स्थानों पर आयोजन के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक बंदना सिंह, डॉ सुरेंद्र सिंह, संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग डॉ वीके सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ए के सिंह, डॉक्टर एम प्रसाद, डॉक्टर पंकज मोहन उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के अतिरिक्त डॉक्टर विनोद डॉ दुर्गाराम मौर्य डॉ रामसजग  अरुण गुप्ता पशुपालकों को पशुपालन साहित्य पुस्तक वितरित किया।
कार्यक्रम का संचालन कमला सिंह तरकस अध्यक्षता पशुपालक कल्पनाथ यादव ने किया।

No comments:

Post a Comment