बाढ़ प्रभावित गांव में लगा आपदा प्रबंधन का कैंप।
बाढ़ प्रभावित सेमरी ग्राम सभा के ग्रामीणों को सिखाए गए आपदा प्रबंधन के गुण।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रतिवर्ष घाघरा नदी की प्रलयंकारी बाढ़ से फसल व खेती योग्य जमीन के साथ जन हानि होती है। जिसमें शासन के द्वारा करोड़ों रुपये आर्थिक क्षति होती है। जिसके लिए राज्य आपदा प्रबंधन के द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चिन्हित स्थानों पर कैंप लगाकर आपदा को कम करने के लिए ग्रामीणों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र सेमरी , आराजी सेमरी, शंकरपुर , बैरिया चक , महुला, देवारा खास राजा चिन्हित स्थानों पर प्रशिक्षण टीम के द्वारा बाढ़ आने पर पानी में डूबने से बचाव, सर्पदंश व आग लगने, भूकंप, लू, वज्रपात के विषय में जानकारी दी गई। वहीं ग्रामीणों को उनसे बचाव के उपाय के लिए प्रशिक्षण कराया गया प्रशिक्षक कैलाश राम व इंद्रेश कुमार ने जनपद मुख्यालय से 80 किलोमीटर दूर घाघरा नदी के उस पार सेमरी ग्राम सभा में आपदा प्रशिक्षण का कैंप लगाकर ग्रामीणों को प्रशिक्षित किया गया। जिसमें मुख्य रुप से निवर्तमान प्रधान दशरथ निषाद, राजस्व निरीक्षक संतोष शर्मा, अंकित राय, महेश यादव सहित दर्जनों की संख्या में प्रशिक्षण में ग्रामीण उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment