मतदाता सूची में अपात्रों का नाम दर्ज होने पर होगा मुकदमा।
मतदाता सूची सत्यापन की जांच सौंपी नायब तहसीलदार को।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में मतदाता सूची में अपात्रों का नाम दर्ज होने पर उपजिलाधिकारी बागीश कुमार शुक्ला ने कहा की जांच कर अपात्रों का नाम मतदाता सूची में गलत पाए जाने पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
नंदू पुत्र भोला निवासी हसनपुर ने प्रार्थना पत्र देकर नाबालिक व विवाहित महिलाओं के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करने पर प्रार्थना पत्र देकर जांच कर विधिक कार्यवाही करने की मांग की जिसमें हसनपुर ग्राम सभा की मतदाता सूची में आकाश पुत्र रामा प्रसाद अमीषा पुत्र अशोक व प्रवीण पुत्र योगेंद्र पंकज पुत्र बृजभान जिनके नाम मतदाता सूची में अंकित किए गए हैं। पर आधार कार्ड के अनुरूप अभी यह नाबालिक हैं। इसी प्रकार शादीशुदा महिलाओं के भी मतदाता सूची से नाम अभी काटे नहीं गए हैं। सगड़ी तहसील पर प्रतिदिन मतदाता सूची से नाम काटने व जोड़ने के लिए प्रार्थना पत्रों की भरमार लग रही है। जिस पर उपजिलाधिकारी सगड़ी बागीश कुमार शुक्ला ने हसनपुर मतदाता सूची की नायब तहसीलदार विनय प्रभाकर को जांच सौंप कर कहा कि जांच के उपरांत अपात्रों का नाम मतदाता सूची में पाए जाने पर उनके विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया जाएगा। मतदाता सूची में नए मतदाता बनाते समय परिजनों के द्वारा उनसे उनके आधार कार्ड के अतिरिक्त शपथ पत्र भी लिए जायें। वहीं अपात्रों के नाम मतदाता सूची में पड़ने पर परिजन व जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया जाएगा।
No comments:
Post a Comment