Friday, March 19, 2021

प्रशासन ने टॉप टेन माफिया ध्रुव सिंह कुंटू सिंह पर की ताबड़तोड़ कार्रवाई।

प्रशासन ने टॉप टेन माफिया ध्रुव सिंह कुंटू सिंह पर की ताबड़तोड़ कार्रवाई।

बिना नक्शा संचालित पॉलिटेक्निक विद्यालय को प्रशासन ने किया ध्वस्त।

यूपी के टॉप टेन माफिया कुंटू सिंह पर प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई पॉलिटेक्निक कॉलेज हुआ ध्वस्त।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के देवपुर कमालपुर में स्थित यूपी के टॉप टेन माफिया ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह के पॉलिटेक्निक कॉलेज को प्रशासन ने कराया ध्वस्त।
जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जिला प्रशासन के द्वारा रूद्र प्रताप पॉलिटेक्निक कॉलेज देवपुर कमालपुर को कुर्क कर सीज किया गया था। मऊ जनपद के प्रमुख अजीत सिंह कि लखनऊ में हत्या के बाद से ही आजमगढ़ जिला प्रशासन ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है जिसमें जीयनपुर स्थित मकान को प्रशासन ने ध्वस्त कराया था तो वही देवपुर कमालपुर में स्थित  पॉलिटेक्निक कॉलेज को जिला पंचायत द्वारा बिना नक्शा पास करायें विद्यालय खोलने पर पूर्व में विद्यालय को नोटिस देकर कुर्क किया जा चुका था। आज शुक्रवार को जिला अधिकारी के आदेश पर रात्रि 7:30 बजे  जिला पंचायत राज अधिकारी एके सिंह के नेतृत्व में प्रशासन ने आधा दर्जन  जेसीबी व दो पोकलैंड लगाकर पॉलिटेक्निक विद्यालय को ध्वस्त कराने का कार्य शुरू कर दिया। विदित हो कि पॉलिटेक्निक विद्यालय के संचालन को लेकर 1 दिन पूर्व जिला अधिकारी के आदेश पर राजकीय विद्यालय के प्राचार्य के द्वारा कुंटू सिंह की पत्नी बंदना व उनके एक अन्य सहयोगी के ऊपर मुकदमा पंजीकृत जीयनपुर थाने में किया गया था। इस दौरान एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह, एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ कुमार, उपजिलाधिकारी सगड़ी बागीश कुमार शुक्ला, क्षेत्राधिकारी सगड़ी अजय कुमार यादव, जीयनपुर कोतवाल हिमेंद्र कुमार सिंह, वही साथ ही में थाना महराजगंज, थाना बिलरियागंज,थाना रौनापार, सगड़ी तहसील क्षेत्र के सभी थाना प्रभारी  पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। खबर लिखे जाने तक देर रात्रि तक प्रशासन की उपस्थिति में पॉलिटेक्निक विद्यालय के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही चलता रहा।

No comments:

Post a Comment