1 लाख 74 हजार रुपये का ऑनलाइन हुआ खेल पत्नी के जेवर एलआईसी बांध गिरवी रखकर भी हुआ फेल।
प्रधानमंत्री पोर्टल पर की शिकायत अधिकारी ने लिया संज्ञान में आधा दर्जन पर दर्ज हुआ मुकदमा।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर थाना क्षेत्र में सीएसपी मित्रा वीसी एजेंट बनने के लिए ऑनलाइन 1 लाख 74 हजार रुपए पत्नी के जेवर एलआईसी बॉन्ड गिरवी रखकर दीया फिर भी हुआ फेल तो प्रधानमंत्री पोर्टल पर की शिकायत अधिकारी ने लिया संज्ञान तो दर्ज हुआ आधा दर्जन पर मुकदमा।
जानकारी के अनुसार संपूर्णानंद पुत्र राम शरीख निवासी नरहन खास की अजमतगढ़ खंड विकास के बाहर फोटोकॉपी की दुकान है जिसने ऑनलाइन सीएसपी मित्रा बैंक(बेंगलुरु) एजेंट के लिए आवेदन किया जिसके उपरांत 24 नवंबर को राजीव उर्फ राज वर्मा ने फोन के जरिए व्हाट्सएप पर सभी डॉक्यूमेंट मंगाए और लैपटॉप लेजर प्रिंटर फिंगरप्रिंट बायोमैट्रिक मशीन आदि किट देने के नाम पर 18 हजार रुपए की मांग पर ऑनलाइन गूगल पर सेब पेमेंट किया गया इस प्रकार अलग-अलग खातों में क्रमशः 12 हजार सहित अलग-अलग राशि करके उनके खातों में 1लाख20 हजार रुपए दिया गया। वहीं उन्होंने आश्वासन दिया कि 5 फरवरी को बैंक टीम के साथ आएंगे नहीं आने पर दोबारा फोन करने पर फोन को अमित कुमार ने रिसीव किया और बताया कि उनका स्थानांतरण हो गया है अभी और पैसे देने पड़ेंगे जिसके बात संपूर्णानंद ने पत्नी के गहने एलआईसी बांड गिरवी रखकर 54 हजार रुपए दिया गया इस प्रकार उसने कुल 1 लाख74 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किया। उनके द्वारा व्हाट्सएप पर ऑनलाइन सर्टिफिकेट दी गई जिसकी अब आईडी व पासवर्ड नहीं खुल रहा है वही रोहित व आनंद प्रकाश तिवारी ने भी आरबीआई एजेंट बनकर पैसे की मांग की जिस पर संपूर्णानंद ने पैसे ना होने की शिकायत की तो उन्होंने कहा कि 25 हजार रुपए और दे दो जिसके पश्चात तुम्हारे सभी पैसे तुम्हारे अकाउंट में वापस हो जाएंगे और तुम एजेंट भी बन जाओगे। संपूर्णानंद ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर इसकी शिकायत की सुनवाई ना होने पर उसके द्वारा प्रधानमंत्री पोर्टल पर शिकायत की गई जिसके पश्चात क्षेत्राधिकारी सगड़ी अजय कुमार यादव ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया जीयनपुर पुलिस ने अमन कुमार व पीयूष कुमार खाताधारक निवासी मुंबई और राजीव उर्फ राज वर्मा अमित कुमार रोहित व आनंद प्रकाश तिवारी निवासी बेंगलुरु के विरुद्ध धारा 406 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की।
No comments:
Post a Comment