Tuesday, March 2, 2021

कोतवाल नन्द कुमार तिवारी का हुआ भव्य रूप से विदाई ।

कोतवाल नन्द कुमार तिवारी का हुआ भव्य रूप से विदाई ।

निवर्तमान कोतवाल नन्द कुमार तिवारी के कामों की क्षेत्र की जनता ने किया प्रसंशा।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के प्रांगण में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
जानकारी के अनुसार जीयनपुर कोतवाली में तैनात कोतवाल नन्द कुमार तिवारी का भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें क्षेत्र के सभी संभ्रांत व्यक्तियों ने विदाई समारोह में उपस्थित होकर नम आंखों से जीयनपुर कोतवाल को लोगों ने फूलमाला पहनाकर  विदा किया तो वही कोतवाली में तैनात सारे स्टॉप के लोगों ने फूल का माला पहनाकर कोतवाल नन्द कुमार तिवारी को विदा किया। वही कोतवाल नन्द कुमार तिवारी ने कहा कि जो प्यार और सहयोग क्षेत्र के लोगों ने दिया उस प्यार और सहयोग को भुलाया नहीं जा सकता है। इस क्षेत्र का प्यार ही था जो इतने दिन तक रोके रखा। जीयनपुर कोतवाल का स्थानांतरण जीयनपुर कोतवाली से क्राइम ब्रांच आजमगढ़ के लिए हो गया था।वहीं विदाई समारोह मंगलवार को शाम 4:30 बजे किया गया। इस दौरान ज्ञानेंद्र मिश्रा, डब्लू गुप्ता,मेवा यादव, नवीन राय, मनोज चतुर्वेदी,दया शंकर मिश्रा, अनुराग राय, दीपक सिंह, सहित जीयनपुर कोतवाली के स्टॉप में एस आई अखिलेश पान्डेय,चन्द्र शेखर यादव, मुकेश सिंह,अजय सिंह,गुलशन यादव, रुपेश पान्डेय, गंगा सागर, मनोज यादव, मौजूद रहें।

No comments:

Post a Comment