पिकअप पर वध के लिए ले जा रहे गाय के साथ एक गिरफ्तार।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर थाना क्षेत्र के अशरफ पुर मोड़ पर जीयनपुर पुलिस ने पिकअप पर वध के लिए ले जा रही गाय के साथ एक गिरफ्तार एक फरार।
जानकारी के अनुसार एस आई अखिलेश चन्द्र पाण्डेय को सुचना मिली कि गोवंशीय पशु को वध करने के लिए कुछ लोग लेकर जा रहे हैं। मुखबीर की सुचना पर रात्रि 7:30 बजे मय दल बल के साथ छापा मारा तो पिकअप में एक गाय के साथ एक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वही अंधेरे का लाभ उठाकर एक तस्कर फरार हो गया। गिरफ्तार युवक इब्राहिम हासमी पुत्र इसराइल निवासी चित बडागांव थाना चित बड़ागांव जनपद बलिया बताया तथा भागे हुये व्यक्ति का नाम पूछने पर उसका नाम छोटे मिया अहमद पुत्र किताबू अहमद निवासी चित बड़ागांव बताया गया। जीयनपुर पुलिस ने 73/2021 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 च पशु क्रूरता अधिनियम व वाहन को धारा 207 MV Act में सीज किया गया।
No comments:
Post a Comment