Wednesday, March 17, 2021

माफिया कुंटू सिंह के पत्नी के नाम बैनामा ढाई करोड़ की संपत्ति पुलिस ने किया कुर्क।

माफिया कुंटू सिंह के पत्नी के नाम बैनामा ढाई करोड़ की संपत्ति पुलिस ने किया कुर्क।

पुलिस अधीक्षक ने खड़े हो पिटवाई डुगडुगी, जेल में है बंद कुंटू सिंह।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
आजमगढ़ में माफिया के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर शिकंजा कसा है। प्रदेश के टॉप टेन माफिया में शामिल ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह के रानी की सराय थाना क्षेत्र के नीबी में स्थित अवैध संपत्ति को अधिकारियों के द्वारा भारी पुलिस बल की मौजूदगी में मौके पर पहुंचकर कुर्क किया गया। एसपी ने बताया कि कुंटू सिंह ने अपनी पत्नी के नाम से बैनामा कराया था जिस के क्रम में पुलिस कार्रवाई कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील भी की कि इस संपत्ति को कतई ना खरीदें। इसी वर्ष जनवरी माह में लखनऊ में बहुचर्चित पूर्व ब्लाक प्रमुख रह चुके अजीत सिंह की हत्या कांड में आजमगढ़ के निवासी ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह का नाम सामने आया था। इसी हत्याकांड में जौनपुर से पूर्व सांसद धनंजय सिंह और आजमगढ़ के पूर्व ब्लाक प्रमुख अखंड प्रताप सिंह पर भी शिकंजा शासन व प्रशासन की तरफ से कसा गया है। ध्रुव कुमार उर्फ कुंटू सिंह आजमगढ़ के ही पूर्व विधायक सीपू सिंह की हत्या में भी आरोपित रहा है। ध्रुव कुमार सिंह पर करीब ढाई दर्जन हत्या समेत कुल 65 मुकदमे दर्ज हैं और पिछले माह ही उसे आजमगढ़ जेल से कासगंज जेल स्थानांतरित किया गया था। आजमगढ़ के अजमतगढ़ ब्लॉक में कुंटू सिंह की पत्नी वंदना सिंह ब्लाक प्रमुख है। आजमगढ़ में कुंटू सिंह व उसके परिवार के नाम से करोड़ों की संपत्ति है जिस पर अब प्रशासन शिकंजा कस रहा है। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि जहां-जहां भी उसकी संपत्ति है उसके खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। जो अवैध निर्माण बनाए गए हैं उनके ध्वस्तीकरण का कार्य किया जाएगा। यह सारी संपत्ति माफिया के तौर पर अर्जित की गई है।

No comments:

Post a Comment