Tuesday, March 16, 2021

25 हजार रुपये का इनामी हिस्ट्रीशीटर बदमाश घायल।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

रिपोर्ट::सर्वेश पान्डेय बिलरियागंज।

आजमगढ़।
आजमगढ़ दीदारगंज क्षेत्र के सोंगर पुलिया के समीप मंगलवार की रात को एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम के साथ बदमाशों की मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में गोली लगने से 25 हजार रुपये का इनामी हिस्ट्रीशीटर बदमाश घायल हो गया। जबकि दूसरा बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। घायल बदमाश के पास से पुलिस ने तमंचा-कारतूस, डीएल व रुपये बरामद किया। घायल बदमाश को गिरफ्तार कर उसका पुलिस इलाज करवा रही है। वहीं
 एसटीएफ के सब इंस्पेक्टर सत्येंद्र विक्रम सिंह, दीदारगंज थानाध्यक्ष संजय सिंह व बिलरियागंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह की संयुक्त रुप से मंगलवार की रात को मुखबिर की सूचना पर सोंगर पुलिया के पास घेराबंदी कर खड़े थे। उसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर दो बदमाशों को आते देख पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख बदमाश फायर कर भागने लगे। मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल होकर बाइक से गिर गया। जबकि दूसरा बदमाश बाइक लेकर पुलिस को चकमा देते हुए भाग गया। घायल बदमाश की तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके पास से तमंचा-कारतूस, डीएल व 13 सौ रुपया बरामद किया। घायल बदमाश को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। जिसमें
एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश बदरे आलम उर्फ कल्लू पुत्र नजीर ग्राम विन्दवल थाना बिलरियागंज का निवासी है। वह महाराजगंज थाना में दर्ज एक मुकदमे में वांछित था। उसके खिलाफ 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई थी बदरे आलम बिलरियागंज का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। वह पशु तस्करी के धंधे में काफी अरसे से लिप्त है। बदरे आलम के खिलाफ पशु तस्करी, जानलेवा हमला, गैंगेस्टर समेत लगभग 22 मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज है।

No comments:

Post a Comment