कागज में शहीद के घर तक बना दिया सीसी मार्ग।
लगा दिया बोर्ड रास्ते के लिए भटक रही शहीद की बहनें।
शहीद परिवार रास्ते के लिए लगा रहा चक्कर लोकार्पण बोर्ड पर शहीद के घर तक सीसी मार्ग दिखाया गया।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के नथ्थूपुर निवासी शहीद रमेश यादव पुत्र सीताराम यादव ने देश की सेवा में अपनी जान न्योछावर कर दी थी। वहीं उनकी तीन बहनें अपने घर तक रास्ते के लिए दर-दर भटक रही हैं शहीद रमेश यादव वर्ष 1996 में सेना में भर्ती हुए थे।11 अगस्त वर्ष 1999 को आतंकवादी बम ब्लास्ट असम में उनकी जान चली गई 15 अगस्त 1999 को उनका पार्थिव शरीर उनके गृह जनपद आजमगढ़ के नथ्थूपुर गांव में लाया गया।
उनके पिता सीताराम यादव व माता गुजर चुकी हैं। वहीं उनकी तीन बहनें शशि कला,चंद्र कला,मनकला उनके घर पर रहती हैं। शासन के द्वारा समय-समय पर शहीदों के लिए योजना का निर्माण तो होता है पर अमल में नहीं आता इसकी बानगी आजमगढ़ जनपद के ब्लाक अजमतगढ़ के नत्थूपुर ग्राम सभा में शहीद रमेश यादव के घर देखने को तब मिली जब नत्थूपुर ग्राम सभा में सड़क पर राज्य वित्त जिला पंचायत के द्वारा पंचायत अध्यक्ष मीरा यादव व पूर्व पंचायत अध्यक्ष हवलदार यादव के लोकार्पण का बोर्ड शहीद रमेश यादव के घर तक सीसी निर्माण का लगा दिया गया है।किंतु सीसी निर्माण उनके घर तक नहीं हुआ। वही उनकी बहन शशि कला जीयनपुर थाना व सगड़ी तहसील पर रास्ते के लिए प्रार्थना पत्र लेकर दौड़ रही हैं। बहनों का आरोप है कि हरीशचंद्र पुत्र कोमल के द्वारा रास्ते पर घर का निर्माण कराया जा रहा है। शहीद के घर जाने वाले रास्ते पर उनके द्वारा सीढी का निर्माण कर रास्ता अवरुद्ध किया जा रहा है। शहीद के घर तक न तो अभी तक खड़ंजा लगा नही सीसी मार्ग का निमार्ण ही किया जो रास्ता सीसी मार्ग बनाया गया। वह मुस्लिम बस्ती में जाता है और बोर्ड में उनके घर तक सीसी मार्ग लिखा हुआ है। पूर्व उपजिलाधिकारी सगड़ी अरविंद कुमार सिंह ने शिकायती प्रार्थना पत्र पर संयुक्त टीम बनाकर समाधान दिवस पर निराकरण के लिए निर्देशित किये थे किंतु अभी तक कोई निराकरण नहीं हुआ है। शिकायत पर जीयनपुर पुलिस ने पहुंचकर रास्ते में निर्माण हो रही सीढ़ी को रोक दिया पर अबतक लेखपाल व राजस्व निरीक्षक द्वारा टीम लेक पैमाइस तक नही किया गया है।जो कि महीनों बीत गए पर अबतक रास्ते का विवाद नही निपटाया गया। तो शहीद के परिजन द्वारा संपूर्ण समाधान दिवस तहसील व थाना पर पैमाइस के लिए चक्करकाट रहा है किंतु अभी तक समाधान नहीं निकला।जिससे शहीद के परिजन रास्ते के लिए दर दर भटक रहे है।जबकि सरकार ने प्रत्येक शहीद परिवार के घर तक सड़क का निर्माण करने का निर्देश दिया था पर जिलापंचायत द्वारा शहीद के घर सड़क नही बना कर अन्यत्र बना दिया जिससे शहीद परिवार अपने को ठगा महसूस कर रहा है और भटक रहा है।
No comments:
Post a Comment