Thursday, February 4, 2021

ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर गिरी खाई में।

ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर गिरी खाई में।

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो गंभीर रूप से घायल।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्दाबाद मार्ग पर चंगईपुर के समीप ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसमें सड़क किनारे खाई में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायल लोगों का ईलाज जिला अस्पताल आजमगढ़ में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार सुबह 10:30 बजे जीयनपुर से मोहम्मदाबाद की तरफ जा रही ट्रैक्टर ने सामने से आ रहे बाइक सवार सुक्खु यादव पुत्र रामबली यादव उम्र 55 साल व परशुराम पांडेय पुत्र सौदागर पांडेय उम्र 50 साल निवासी महावतगढ़ थाना जीयनपुर जो अपने घर से जीयनपुर बाजार की तरफ आ रहे थे कि तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सामने से टक्कर मारी और स्वयं अनियंत्रित होकर सड़क किनारे 5 फीट गहरी खाई में पलट गई किंतु ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने जुटकर बाइक सवार दोनों घायलों को अजमतगढ़ स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा जहां डॉक्टर ने उन्हें आजमगढ़ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं सूचना पर पहुंची जीयनपुर पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली व बाइक को कब्जे में लेकर जीयनपुर थाने पर पहुंची।
वही घायलों में सुक्खू पुत्र रामबली यादव 55 साल की इलाज के दौरान मौत हो गई। वही मौत की सुचना परिजनों को हूई तो घर में कोहराम मच गई।

No comments:

Post a Comment